Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने पेमा खांडू, लगातार तीसरी बार ली शपथ

पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। शपथ समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई अन्य नेताओं की मौजूद रहे। इस समारोह में 11 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jun 13, 2024 | 12:52 PM

पेमा खांडू (सौजन्यः PTI)

Follow Us
Close
Follow Us:

इटानगर: भाजपा नेता पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके शपथ समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई अन्य नेताओं की मौजूद रहे। उन्हें मुक्तो विधानसभा क्षेत्र से विधायक खांडू को राज्यपाल के टी परनाइक ने शपथ दिलाई। साथ ही इस समारोह में 11 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

दोरजी खांडू स्टेट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में पेमा खांडू के अलावा 11 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें उपमुख्यमंत्री चौना मीन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पीडी सोना, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बियुराम वाहगे और पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल की पत्नी दासंगलू पुल शामिल हैं। दासंगलू पुल अकेली महिला मंत्री हैं, जबकि नये मंत्रिमंडल में आठ नये चेहरे शामिल हैं।

Virat Kohli for the first time ever got out on duck in the T20 World Cups. pic.twitter.com/nADmN6kwqZ — Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) June 13, 2024

अधिकारियों ने बताया कि विभागों का आवंटन शाम को किया जाएगा, जिसके बाद नयी सरकार की पहली बैठक होगी। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीट पर जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में वापसी की है।

सम्बंधित ख़बरें

नए साल पर शांति और सुकून की तलाश इस खास शहर में होगी खत्म, विदेशियों की भी है पहली पसंद

IRCTC Tour Package: अरुणाचल प्रदेश के दिरांग और तवांग को करें एक्सप्लोर, बजट में होगी यात्रा

कांग्रेस ने अरुणाचल को किया नजरअंदाज, BJP ने दिया 1 लाख करोड़ का टैक्स फंड, ईटानगर में बोले PM Modi

सड़क पर दौड़ रही थी गाड़ियां…तभी गिरने लगे बड़े-बड़े पत्थर, दिल दहला देगा अरुणाचल से आया ये VIDEO

बता दें कि अरुणाचल के पूर्व मुख्यमंत्री पेमा खांडू उन 10 उम्मीदवारों में से एक थे, जिन्होंने बिना किसी मुकाबले के अपनी सीट जीती हैं। इस प्रचंड जीत के साथ खांडू अब लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

ज्ञात हो कि बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज की। 60 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा ने 46 सीटें हासिल की। पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश में लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बना रही हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के घटक नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को पांच सीटें मिलीं और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 3 और पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) को 2 सीटें मिली हैं।

–एजेंसी इनपुट के साथ

Pema khandu sworn in as chief minister of arunachal pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2024 | 12:52 PM

Topics:  

  • Arunachal Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.