-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- North East »
- Order To Shoot At Sight At Night In Dhubri Assam
‘धुबरी में दुर्गा पूजा के दौरान रात देखते ही गोली मारने का आदेश’, सीएम बोले- सनातन की रक्षा…
- Written By: Saurabh Pal
Assam News: असम सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि धुबरी में रात में देखते ही गोली मारने का आदेश वापस नहीं लिया गया है। यह आदेश दुर्गा पूजा के दौरान भी लागू रहेगा।

हिमंता बिस्वा सरमा (फोटो-सोशल मीडिया)
Assam News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि धुबरी जिले में सांप्रदायिक हिंसा के बाद 13 जून से लागू रात में ‘देखते ही गोली मारने’ के आदेश दुर्गा पूजा के दौरान भी जारी रहेंगे। शर्मा ने कहा कि धुबरी में सनातन धर्म के लोग अल्पसंख्यक हैं और कट्टरपंथियों से उनकी रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। कोकराझार में एक कार्यक्रम के इतर शर्मा ने कहा, “देखते ही गोली मारने के आदेश वापस नहीं लिए गए हैं और जारी रहेंगे।”
मुख्यमंत्री हिमंता ने कहा कि धुबरी में कोई अशांति या हिंसा की घटना नहीं हुई है, लेकिन दुर्गा पूजा के दौरान देखते ही गोली मारने के आदेश जारी रहेंगे। इस वर्ष यह उत्सव 28 सितंबर से दो अक्टूबर तक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा, “धुबरी में अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।”
13 जून को सीएम जारी किया था गोली मारने का आदेश
मुख्यमंत्री ने 13 जून को धुबरी का दौरा किया था और घोषणा की थी कि बांग्लादेश की सीमा से लगे जिले में रात में देखते ही गोली मारने के आदेश लागू होंगे, क्योंकि एक सांप्रदायिक समूह गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश कर रहा है, जिसे सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने 10 दिन बाद फिर से जिले का दौरा किया और कहा कि 13 जून से अब तक 150 से अधिक असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 11 राज्य के बाहर के हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अखिलेश का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- नौकरियों में आरक्षण की लूट, पेपर लीक ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया
उद्धव के बाद शरद पवार लगेगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद संजय पाटिल की BJP में घर वापसी तय, इस दिन थामेंगे कमल
भारी बारिश से तबाही: असम में ताश के पत्तों की तरह बहा 300 मीटर लंबा पुल, अरुणाचल में 3 की मौत
Shirur APMC Election में बड़ा सियासी उलटफेर, भाजपा ने आखिरी वक्त में अजित पवार गुट से मिलाया हाथ
ये भी पढ़ें-न मांग पूरी करना आसान…न करने देंगे प्रस्थान, मोदी और NDA लिए ‘गुड़ भरी हंसिया’ बने चिराग पासवान!
हनुमान मंदिर के सामने मिला था गाय का सिर
गौरतलब है कि धुबरी में बकरीद के अगले दिन जिला मुख्यालय में हनुमान मंदिर के सामने एक गाय की खोपड़ी मिली। सांप्रदायिक अशांति के बीच हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के सदस्यों ने शांति और सद्भाव की अपील की। हालांकि, अगले दिन फिर से मंदिर के सामने एक गाय का सिर रखा मिला और पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आईं। आठ जून को, शर्मा ने कहा था कि बकरीद के त्योहार के दौरान कई जगहों पर कथित तौर पर अवैध रूप से मवेशियों का वध किया गया और मांस के कुछ हिस्से असम में कई जगहों पर फेंके गए। शर्मा ने कहा कि सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने और सभी सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।-एजेंसी इनपुट के साथ
Order to shoot at sight at night in dhubri assam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
9 साल बाद गडकरी वाड़ा में लगा जनता दरबार! केंद्रीय मंत्री से मिलने उमड़ा जनसैलाब, महल के बाहर लगी लंबी कतारें
Jun 29, 2026 | 03:25 PMमध्य प्रदेश में जल्द बनेगा ‘पुलिस भर्ती बोर्ड’, वर्दीधारी सेवाओं की नियुक्तियों में आएगा बड़ा बदलाव
Jun 29, 2026 | 03:17 PMथ्री लैंग्वेज पॉलिसी के लिए CBSE ने जारी की नई गाइडलाइन, इन छात्रों को मिलेगी विशेष छूट
Jun 29, 2026 | 03:17 PMनागपुर यूनिवर्सिटी ने देशपांडे सभागृह में किया पद्मश्री विजेताओं का सत्कार; कुलगुरु सहित कई गणमान्य रहे मौजूद
Jun 29, 2026 | 03:15 PMSwine Flu Prevention: बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है स्वाइन फ्लू का खतरा? जानें कैसे करें बचाव
Jun 29, 2026 | 03:15 PMकम बारिश से भंडारा जिले में खरीफ बुवाई पर भारी असर, सिंचाई योजनाएं भी प्रभावित
Jun 29, 2026 | 03:08 PMLock Upp 2 Day : टास्क के दौरान लगी सुनीता आहूजा को आई चोट, पहले ही दिन ‘लॉक अप 2’ में मचा बवाल
Jun 29, 2026 | 03:04 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM














