Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केवल PLC-BJP गठबंधन ही पंजाब में जरूरी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है : अमरिंदर सिंह

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Feb 01, 2022 | 07:29 PM

File Photo

Follow Us
Follow Us:

चंडीगढ़: पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) के प्रमुख अमरिंदर सिंह (Amrindar Singh) ने मंगलवार को दावा किया कि केवल पीएलसी-भाजपा गठबंधन (PLC-BJP Alliance) ही संवेदनशील सीमावर्ती राज्य में सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है।  अमरिंदर ने कहा, ‘राज्य और देश की सुरक्षा सर्वोपरि है, जिसे केवल पीएलसी गठबंधन, केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के समर्थन से सुनिश्चित कर सकता है।’ 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पीएलसी-भाजपा-शिअद संयुक्त गठबंधन के प्रचार के लिए जल्द पंजाब आएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि गठबंधन पंजाब और देश के हित में बनाया गया है।

पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पीएलसी और सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया है। अमरिंदर ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान की सेना के प्रमुख को गले लगाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पाक सेना प्रमुख रोज अपने सैनिकों को भारतीयों को मारने का आदेश देते थे।    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘पंजाब की सत्ता उन लोगों के हाथों में नहीं सौंपी जा सकती है, जो अपनी निजी और राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने को तैयार थे।’

सम्बंधित ख़बरें

पहले अन्नामलाई…अब कैप्टन अमरिंदर, एक साथ बीजेपी को दो बड़े झटके? कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं पूर्व सीएम

पटियाला के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमरिंदर ने सवाल किया, ‘आप किससे ज्यादा नफरत करते हैं, गोलियां बरसाने वाले सैनिकों से या फिर इसका हुक्म देने वालों से?’ उन्होंने कहा, ‘हम पाकिस्तान के साथ शांति चाहते हैं, लेकिन हम उसके सामने झुकेंगे नहीं। हम लड़ने के लिए तैयार हैं, हमारी सेना उनसे मुकाबला करने के लिए तैयार है।’

एक बयान के अनुसार, अमरिंदर ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच हालांकि कोई संघर्ष नहीं है, लेकिन पाकिस्तान की हुकूमत एक गंभीर खतरा पैदा करती है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पीएलसी प्रमुख ने बताया कि मार्च 2017 से लेकर अब तक पाकिस्तान ने सीमा पर पंजाब के 83 सैनिकों को मारा है और उनके नेतृत्व वाली पूर्व सरकार ने हर शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा व नौकरी दी थी।   

अमरिंदर ने दावा किया कि पंजाब की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और इसे उबारने के लिए केंद्र के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब को बचाए रखने के लिए यह जरूरी है कि राज्य और केंद्र मिलकर काम करें। अमरिंदर ने कहा कि मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब से ही दोनों नेताओं के व्यक्तिगत रूप से सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। पीएलसी प्रमुख ने राज्य के विकास और सुरक्षा के लिए अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं से पर्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से छह महीने पहले सरकार में बेवजह बदलाव कर इन योजनाओं को लटका दिया। 

अमरिंदर ने कहा कि हालांकि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान 22 लाख नई नौकरियां और एक लाख करोड़ रुपये का निवेश सुनिश्चित किया था, लेकिन राज्य की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि पंजाब के बच्चों को उच्च शिक्षा और नौकरी के लिए विदेश न जाना पड़े।’पटियाला ग्रामीण से पीएलसी प्रत्याशी संजीव शर्मा बिट्टू ने दावा किया कि ‘डबल इंजन’ सरकार पंजाब और पटियाला, दोनों का कायापलट कर देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली शासन में दस साल तक पटियाला के साथ सौतेला व्यवहार हुआ था।

Only plc bjp alliance can ensure necessary security in punjab amarinder singh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2022 | 07:29 PM

Topics:  

  • Amarinder Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.