कुलगाम जिले में आतंकियों द्वारा आईईडी विस्फोट, किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं
- Written By: किर्तेश ढोबले
Representational Pic
श्रीनगर: एक बड़ी खबर के अनुसार जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में यारीपोरा और कैमूह रोड के बीच आतंकवादियों द्वारा आईईडी विस्फोट किया है।अभी तक इस विस्फोट से किसी के भी कोई चोट/क्षति की सूचना नहीं है। पुलिस ने पुरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी शुरू कर दी है। यह जानकारी पुलिस के सूत्रों ने दी।
Jammu & Kashmir | IED blast by terrorists between Yaripora & Qaimooh road in Kulgam district. No injury/damage reported, area cordoned off. Searches launched, details awaited: Police sources — ANI (@ANI) January 18, 2022
सेना के अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने आज दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के यारीपोरा और कैमुह के बीच के इलाके में जियारत खैमोह-कादर रोड पर एक कम तीव्रता वाले तात्कालिक विस्फोटक उपकरण में विस्फोट किया।
सम्बंधित ख़बरें
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
बॉर्डर कंट्रोल में है तो कहां से आ रहे आतंकी? फारूक अब्दुल्ला ने सरकार से मांगा जवाब- जिम्मेदार कौन?
Indus Waters Treaty: सिंधु जल संधि पर गिड़गिड़ाया पाक, भारत बोला- आतंक और पानी साथ नहीं बहेंगे
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, बारामूला में दबोचा गया आतंकियों का मददगार, MP-5 पिस्तौल बरामद
एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद पुलिस और भारतीय सेना के जवान मौके पर पहुंचे और इलाके को घेर लिया।
उल्लेखनीय है कि, इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) पर गुरुवार को रहस्यमयी गोलीबारी में दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे।
