Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंतजार कीजिए सितंबर तक…कांग्रेस प्रवक्ता के साथ बर्बरता के आरोप पर भड़के हिमंत सरमा, आया सियासी उबाल

Assam News: असम में कांग्रेस इकाई के प्रवक्ता रीतम सिंह को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करने को लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Mar 16, 2025 | 10:25 AM

कांग्रेस प्रवक्ता रीतम सिंह

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए अपनी असम इकाई के प्रवक्ता रीतम सिंह की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की आलोचना करते हुए कहा कि यह कार्रवाई ‘बर्बरता से भी बदतर’ है। विपक्षी दल ने यह भी कहा कि सिंह का वो पोस्ट पूरी तरह से उचित था, जिसके लिये उन्हें गिरफ्तार किया गया।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर शर्मा को टैग करते हुए पोस्ट किया, “मेरे युवा सहयोगी रीतम सिंह की एक बिल्कुल उचित सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिरफ्तारी बर्बरता से भी बदतर है, श्रीमान मुख्यमंत्री।”

सीएम सरमा ने दिया जवाब

मुख्यमंत्री शर्मा ने रमेश की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “श्रीमान, यह मामला एक दलित महिला का जाति-आधारित अपमान करने से जुड़ा है। अगर आप एक दलित महिला के पति को बलात्कारी कहने को ‘बिल्कुल उचित’ ठहराते हैं, तो यह इस बात को दर्शाता है कि आप लोग कांग्रेस पार्टी को किस दिशा में ले गये हैं।”   उन्होंने कहा, “लेकिन बस इंतजार करें, बड़ा खुलासा अभी होना बाकी है। आपके वरिष्ठ नेता की आईएसआई और पाकिस्तान के साथ साठगांठ सितंबर तक उजागर हो जाएगी।”

कांग्रेस का पलटवार

रमेश ने फिर से शर्मा की आलोचना की और कहा कि उन्हें असली मुद्दे से ध्यान भटकाना बंद करना चाहिए।     रमेश ने कहा, “श्रीमान निवर्तमान मुख्यमंत्री, असली मुद्दे से ध्यान भटकाना बंद करें। यह सब आपके द्वारा अपने सहयोगियों को लाभ पहुंचाने और अपने विरोधियों को फंसाने के लिए व्यक्तिगत रूप से पुलिस शक्तियों का दुरुपयोग है।”

क्या है मामला?

सिंह को शनिवार को एक ऐसे सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिरफ्तार किया गया था, जिसमें तीन वरिष्ठ भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों की स्थिति के बारे में सवाल किया गया था।  असम में लखीमपुर के पुलिस अधीक्षक मिहिरजीत गायन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सिंह को दो दिन पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के लिए भाजपा विधायक मानब डेका की पत्नी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सिंह ने 13 मार्च को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, जिसमें वर्ष 2021 में धेमाजी जिले में दुष्कर्म के एक मामले में अदालत द्वारा तीन लोगों को दोषी ठहराए जाने की खबर का जिक्र था।   कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा राज्य पुलिस बल का ‘दुरुपयोग’ कर रहे हैं।

Assam congress leader reetam singh arrested over social media post cm himanta biswa sarma reacted

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 16, 2025 | 10:25 AM

Topics:  

  • Assam Politics
  • Himanta Biswa Sarma
  • Jairam Ramesh
  • Viral News

सम्बंधित ख़बरें

1

न जलकर-न गलकर…अकाल मौत मर गया रावण! दहन से पहले ही टूट गई गर्दन, पटना से आया मजेदार VIDEO

2

भाजपा देश के साथ ‘विश्वासघात’ कर रही, कांग्रेस बोली- गाजा पर Modi सरकार की चुप्पी नैतिक कायरता

3

सुहागरात बनी आखिरी रात, सुबह होते ही मौत! 75 के दूल्हे ने 35 की दुल्हन संग रचाई थी शादी

4

दामिनी और अमन का लव लेटर लीक, देखिए क्लास में दोस्त ने कैसे पढ़कर सुनायी पूरी दास्तां: VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.