Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हनुमान मंदिर में गोमांस मिलने से असम में सांप्रदायिक तनाव, सीएम ने देखते ही गोली मारने का दिया आदेश

असम के सीएम हिमंत ने शुक्रवार को सांप्रदायिक तनाव से गुजर रहे धुबरी जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने असामाजिक तत्वों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jun 14, 2025 | 10:10 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर- असम सीएम हिमंत (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

गुहावटीः बांग्लादेश की सीमा से लगते असम के धुबरी जिले में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। यहां बकरीद के बाद से सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है, लेकिन पिछले 2 दिनों में मामला ज्यादा गर्म हो गया। पूरा विवाद गोमांस से जुड़ा हुआ है। बकरीद के त्योहार पर हनुमान मंदिर में गोमांस फेंका गया था। इस घटना के बाद दो समुदाय आमने-सामने हो गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत ने शुक्रवार को धुबरी जिले का दौरा किया।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को मंदिरों, नामघरों और पवित्र पूजा स्थलों को अपवित्र करने वाले असमाजिक तत्वों पर कड़ी कर्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं। इसके बाद सीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि एक खास समूह एक्टिव हो गया है, जिसका उद्देश्य हमारे मंदिरों को नुकसान पहुंचाना है। हमने देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है।

सांप्रदायिक तनाव का कारण राजनीतिक परिवर्तनः सीएम सरमा

असम सीएम ने सोशल मीडिया पर 2 पोस्ट किए। उन्होंने लिखा ” हालही में बांग्लादेश और असम में कुछ राजनीतिक परिवर्तन हुए हैं। इसके बाद से ही एक विशेष वर्ग ऑनलाइव और ग्राउंड पर एक्टिव हो गया है, जो एक योजनाबद्ध तरीके से नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने धुबरी की घटना का उदाहरण दिया। एक अन्य पोस्ट में धुबरी के आम लोगों और महिलाओं से बातचीत का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि आप लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। असम सरकार आप लोगों के साथ है।

मैं आज धुबरी में हालात का जायज़ा लेने गया था, और अगर आवश्यकता पड़ी तो फिर से जाऊंगा। मैंने धुबरीवासियों को आश्वस्त किया कि किसी को भी डरकर जीने की ज़रूरत नहीं है। असम सरकार आपके साथ है। pic.twitter.com/isDekhwOLl — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) June 13, 2025

‘सोनम और राज कुशवाह का हो नार्को टेस्ट’, राजा रघुवंशी के भाई ने लगाई पुलिस से गुहार

दुकानों को फिर से खोलने का आदेश

धुबरी में सांप्रदायिक माहौल के बाद शांति स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा हटा दी है। इसके साथ ही स्थानीय दुकानों को खोलने का आदेश दिया है। इससे पहले रविवार को धुबरी के एक मंदिर में गोमांस फेंका गया था, जिससे स्थानीय लोगों में रोष था। इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे, जिसके चलते स्थिति बिगड़ गई। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग किया। धुबरी उपायुक्त ने बताया कि स्थिति फिलहाल काबू में है। संवेदनशील इलाकों में शांति समिति बनाई गई है, जिसमें हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग मिलकर शांति के लिए काम कर रहे हैं।

After communal violence in assam cm gave orders to shoot at sight

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2025 | 07:17 AM

Topics:  

  • Assam
  • Himanta Biswa Sarma
  • Latest News

सम्बंधित ख़बरें

1

कुंआरे बूढ़ों को बनाती निशाना…शादी होते ही लूट लेती खजाना, बिहारी ‘दुल्हन गैंग’ की हैरतअंगेज कहानी

2

IPL से बाहर हुए मुस्तफिजुर…तो छलक उठा शशि थरूर का दर्द, BCCI से पूछ दिया ऐसा सवाल जो मचा देगा बवाल

3

‘मैं आस्तिक नहीं हुआ…’, जावेद अख्तर का ‘इस्लाम कबूलने’ वाले फेक AI वीडियो पर फूटा गुस्सा

4

कुदरत का करिश्मा या खौफनाक कोप? रहस्यमयी गड्ढा बन गया दहशत, SDM ने कहा बाहर से बुलाएंगे एक्सपर्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.