AAP के लोकसभा सांसद भगवंत मान हो सकते हैं पंजाब चुनाव में पार्टी के CM पद के उम्मीदवार : रिपोर्ट
- Written By: किर्तेश ढोबले
नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections 2022) में भगवंत मान (Bhagwant Mann) आम आदमी पार्टी (AAP) के तरफ से मुख्यमंत्री पद (CM) के दावेदार हो सकते है। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने मन बना लिया है कि चुनाव संगरूर के सांसद के नाम पर लड़ा जाएगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि, औपचारिक घोषणा को समय लग सकता है, क्योंकि AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हैं।
बता दें कि, भगवंत मान आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट के मुखिया हैं। वहीं आम आदमी पार्टी में पंजाब में सबसे ज्यादा लोकप्रिय चेहरे भी हैं। मान पंजाब के संगरूर लोक सभा सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। उल्लेखनीय है कि, भगवंत मान पहली बार 2014 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर ही संगरूर से लोकसभा पहुंचे थे। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में समूचे देश में आप को केवल एक ही लोकसभा सीट पर समाधानी होना पड़ा था। जो कि संगरूर की लोकसभा सीट से भगवंत मान ने जीती थी।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन
मुझे गद्दार कहने वालों…उनसे पूछो राज्य सभा सीट कितने में बेची थी, इस्तीफा देने के सवाल पर भड़के हरभजन सिंह
पर्सनैलिटी राइट्स और राजनीतिक आलोचना में अंतर, राघव चड्ढा मामले में दिल्ली HC की टिप्पणी, फैसला सुरक्षित
उल्लेखनीय है कि, पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आप ने सोमवार को पांच और उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी के उम्मीदवारों की सातवीं सूची के मुताबिक मजीठा विधानसभा सीट से लल्ली मजीठिया को टिकट दिया गया है। इससे पहले मजीठिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़ 1 जनवरी को आप में शामिल हो गए थे।
वर्तमान में मजीठा सीट से अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया प्रतिनिधित्व करते हैं। आप ने कहा कि अजय गुप्ता अमृतसर सेंट्रल सीट से, कश्मीर सिंह सोहल तरनतारन से, सुरिंदर सिंह सोढ़ी जालंधर कैंट से और बलजीत कौर मलोट से चुनाव लड़ेंगे। पंजाब की मुख्य विपक्षी पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या अब 101 हो गई है।
