शादी के बाद पहली बार पति Siddharth के साथ दिखीं Aditi Rao Hydari, गुलाबी सूट और मांग में सिंदूर, लोग बोले 'कितनी सुंदर...'

Aditi-Siddharth Spotted at Mumbai Airport: शादी के बाद अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ पहली बार साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किए। इन दौरान एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस पति सिद्धार्थ के साथ पिंक कलर के अनारकली सूट में माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं। नई नवेली दुल्हन अदिति का ये अवतार देखकर फैंस काफी खुश हुए।
aditi rao hydari and siddharth spotted at mumbai airport first time after marriage
शादी के बाद पहली बार पति सिद्धार्थ के साथ दिखीं अदिति राव हैदरी (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

Aditi-Siddharth Spotted at Mumbai Airport: अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 16 सितंबर को शादी की। शादी के बाद दोनों पहली बार साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किए। इन दौरान एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस पति सिद्धार्थ के साथ पिंक कलर के अनारकली सूट में माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं। नई नवेली दुल्हन अदिति का ये अवतार देखकर फैंस काफी खुश हुए।

सोशल मीडिया पर छाया कपल

शादी के बाद से ही Siddharth और Aditi Rao Hydari की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब उनका एक और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस पपाराजी और कैमरा देखकर शर्माती हुई दिखीं। साथ ही एक्ट्रेस ने सभी को देखकर एक स्माइल की। इस दौरान वो अपने पति सिद्धार्थ का हाथ थामकर चलती नजर आईं।

पिंक अनारकली सूट में दिखा देसी अंदाज

एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस पिंक कलर के सिंपल अनारकली सूट और मैचिंग दुपट्टे में नजर आईं। एक्ट्रेस ने पांरपरिक तरीके से मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी भी लगाई थी। एक्ट्रेस की ये सादगी देखकर सोशल मीडिया फैंस काफी खुश हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। तस्वीरों पर कमेंट करते हुए फैंस ने लिखा, 'आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत सुंदर और तेजस्वी हो।' यह भी देखें-गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए दे डाली Salman Khan के पिता को धमकी, जांच में हुआ खुलासा

400 साल पुराने मंदिर में हुई शादी

बता दें कि 16 सितंबर को अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने तेलंगाना के वानापर्थी के 400 साल पुराने श्रीरंगपुर मंदिर में गुपचुप शादी की थी। इस शादी समारोह में केवल परिवार के ही लोग शामिल हुए थे। शादी के बाद कपल ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। फैंस ने भी कमेंट्स में फैंस को बधाई दी। कपल ने एक-दूसरे को 2021 में डेट करना शुरु किया था। इन दोनों ने साथ में तमिल-तेलुगु फिल्म 'महासमुद्रम' में काम किया था। इसी दौरान इनकी नजदीकियां बढ़ीं।

Navbharat Live
navbharatlive.com