Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 18वें संस्करण का उद्घाटन किया है। साल 1990 में पहली बार एमआईएफएफ का आयोजन किया गया था। मुरुगन ने शनिवार रात समारोह की शुरुआत करते हुए कहा कि मंत्रालय देश को 'विश्व का कंटेंट हब' बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 16, 2024 | 05:04 PM
Follow Us
Follow Us:

मुंबई: केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 18वें संस्करण का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वृत्तचित्र फिल्में लोगों की भावनाओं को सही तरीके से पेश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा द्विवार्षिक रूप से आयोजित और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा कार्यान्वित मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वृत्तचित्र, लघु कथाएं और एनीमेशन फिल्में दिखाई जाती हैं।

साल 1990 में पहली बार एमआईएफएफ का आयोजन किया गया था। मुरुगन ने शनिवार रात समारोह की शुरुआत करते हुए कहा कि मंत्रालय देश को ‘विश्व का कंटेंट हब’ बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव वृत्तचित्र, लघु और एनीमेशन फिल्मों का उत्सव है। वृत्तचित्र फिल्में अद्वितीय क्षमताओं, भावनाओं और मानवीय संबंधों को उचित तरीके से पेश करने में अहम भूमिका निभाती हैं।

मुरुगन ने आगे कहा कि हमारा भारत कंटेंट निर्माण करने का गढ़ है। हमारे भारत में कहानी सुनाना हमारी दादी-नानी और माताओं से चली आ रही परंपरा है। इन कहानियों से हम सिनेमा और उपन्यास के लिए कंटेंट निकाल रहे हैं। मंत्री ने भारत में फिल्म शूटिंग के लिए ‘सिंगल-विंडो सिस्टम’ को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए प्रयासों का भी जिक्र किया।

सम्बंधित ख़बरें

MIFF में 17 पुरस्कारों की घोषणा, पोलैंड की ‘सिल्वर’ बनी सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री

अखिल भारतीय मराठी चित्रपट महामंडल चुनाव 2026: ‘समर्थ पैनल’ का सूपड़ा साफ, मेघराज राजेभोसले को मिली बड़ी जीत

हमारा मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक मंच प्रदान कर रहा है, जिसके तहत फिल्म सुविधा कार्यालय (एफएफओ) को ‘सिंगल-विंडो सिस्टम’ की सुविधा दी जा रही है जिसके तहत फिल्म निर्माता एक ही मंच से विभिन्न विभागों और राज्यों से मंजूरी प्राप्त कर सकेंगे और इस सुविधा से फिल्म निर्माता भारत में आसानी से शूटिंग कर सकेंगे।

मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध वन्यजीव फिल्म निर्माता सुब्बैया नल्लमुथु को वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महान फिल्म निर्माता वी. शांताराम की स्मृति में इस पुरुस्कार की शुरुआत की गई थी। नल्लमुथु को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक ट्रॉफी और एक प्रशस्ति पत्र दिया गया। वह टाइगर डायनेस्टी, टाइगर क्वीन और द वर्ल्ड्स मोस्ट फेमस टाइगर जैसी प्रसिद्ध वृत्तचित्रों के लिए जाने जाते हैं।

Union minister l murugan inaugurated the mumbai international film festival

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2024 | 05:04 PM

Topics:  

  • Mumbai International Film Festival

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.