मोहन नटराजन के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम, सूर्य ने परिवार को दी सांत्वना

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के फेमस निर्माता और अभिनेता मोहन नटराजन का 3 सितंबर की रात चेन्नई में निधन हो गया। 71 साल की उम्र में मोहन ने आखिरी सांस ली। लम्बी बीमारी की वजह से उनकी मौत हुई। मोहन नटराजन का परिवार सदमे में है। 4 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे तक उनके पार्थिव को आखिरी दर्शन के लिए उनके शालिग्रामम स्थित घर पर रखा गया। 
Mohan Natarajan died
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: तमिल एक्टर और फिल्म मेकर मोहन नटराजन का 3 सितंबर की रात चेन्नई में निधन हो गया। 71 साल की उम्र में मोहन ने आखिरी सांस ली। परिवार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक मोहन नटराजन काफी समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार 4 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे चेन्नई के तिरुवोटियूर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मोहन के परिवार में उनका एक बेटा और एक बेटी है। आखिरी दर्शन के लिए उनके घर पर तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग पहुंचने लगे थे। इस दौरान एक्टर जयसूर्या भी वहां पहुंचे और उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

मोहन नटराजन कि अगर बात करें तो उनका फिल्मी करियर बतौर अभिनेता शुरू हुआ था। बाद में वह तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्माता बन गए। उन्होंने फिल्मी करियर में सफल अभिनेताओं के साथ काम किया। इनमें थलपति विजय के साथ ‘कन्नुकुल नीलावु’, अजीत कुमार के साथ ‘आलवर’, चियान विक्रम के साथ ‘देवा थिरुमगल’ और सूर्या के साथ ‘वेल’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

मोहन नटराजन के निधन की वजह से सिर्फ उनका परिवार ही शोक संतप्त नहीं है बल्कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। क्योंकि उन्होंने तमिल फिल्म सिनेमा के विकास में अहम योगदान किया था और यही कारण है कि जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सदमे की लहर दौड़ गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com