जय हनुमान में रावण बनेंगे राणा दग्गुबाती, ऋषभ शेट्टी की फिल्म में एंट्री पर बोले फैंस
ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'जय हनुमान' में 'राणा दग्गुबाती' की एंट्री हो गई है। इस फिल्म में वह रावण का किरदार निभाएंगे ऐसा दावा फैंस कर रहे हैं। आइए जानते हैं उनकी एंट्री पर फैंस ने क्या कुछ कहा है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: कांतारा फिल्म से धूम मचाने वाले एक्टर ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘जय हनुमान’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है। इस फिल्म में ‘राणा दग्गुबाती’ की एंट्री हो गई है। राणा की एंट्री को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर है। वह इस फिल्म में उन्हें रावण के किरदार में देखना चाहते हैं। राणा दग्गुबाती के जबरदस्त एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। ऐसे में फैंस की इच्छा वाजिब भी लगती है। वैसे कुछ फैंस का यह भी मानना है कि वह हनुमान के किरदार में परफेक्ट होते, हालांकि वह फिल्म में किस किरदार में नजर आएंगी इसके बारे में भी खुलासा नहीं हुआ है।
माइथ्री मूवी मेकर्स की ‘जय हनुमान’ की घोषणा से ही यह फिल्म लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रशांत वर्मा के PVCU के तहत हनुमान की सफलता के बाद, प्रशंसक इस फिल्म के लिए बड़ी उम्मीदों से इंतजार कर रहे हैं। जय हनुमान में पौराणिक सुपरहीरो को जीवंत किया जाएगा, जो एक अनोखा सिनेमाई अनुभव का वादा करती है। हाल ही में रिलीज किए गए नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर ऋषभ शेट्टी के फर्स्ट लुक ने काफी चर्चा बटोरी, और अब, एक्साइटिंग न्यूज यह है कि राणा दग्गुबाती भी कास्ट में शामिल हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- प्रभास के ‘सलार 2’ के नए वीडियो को देख बोले फैंस, पूरा इंडिया कर रहा…
सम्बंधित ख़बरें
Ragi Recipes: रागी बोरिंग नहीं! स्वाद और सेहत से भरपूर है; जानिए रागी की 10 आसान रेसिपीज
Sawan 2026: सावन के दूसरे सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंज उठी काशी
नवभारत संपादकीय: NEET-UG पेपर लीक, तकनीकी खामियों से हुआ खेल; CBI चार्जशीट में NTA पर सवाल
गढ़चिरोली में बड़ा हादसा: आश्रम स्कूल में सो रही 3 छात्राओं की सांप के काटने से मौत; 3 अन्य अस्पताल में भर्ती
राणा दग्गुबाती ने अपने सोशल मीडिया पर ऋषभ शेट्टी और निर्देशक प्रशांत वर्मा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है, जिससे इंटरनेट पर फिल्म के लिए फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ एक खास कैप्शन डीटेभू लिखा है। “जय जय हनुमान !!
फर्स्ट लुक पोस्टर एक नए इंडियन सुपरहीरो सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत का संकेत देता है। ये दुनिया का सबसे बड़ा सुपरहीरो यूनिवर्स बनने का वादा करता है, जो इंडियन माइथोलॉजिकल कहानियों से जुड़ा हुआ है।
नवीन येरनेनी और वाई. रविशंकर द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म “जय हनुमान” में हाई क्वालिटी और एक्सीलेंट टेक्निकल स्टैंडर्ड का प्रदर्शन देखने मिलने वाला है। क्योंकि इन प्रोड्यूसर्स को क्वालिटी पर ध्यान देने के लिए जाना जाता है।
