Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हत्या से पहले रेणुकास्वामी के साथ हुई हैवानियत, प्राइवेट पार्ट पर दिया गया बिजली का झटका

रेणुका स्वामी मर्डर केस में दर्शन थुगुदीपा और पवित्रा गौड़ा समेत 17 आरोपी हैं और सभी ने मिलकर बेरहमी से रेणुकास्वामी को मौत के घाट उतारा। मृतक के मरने से पहले उसे टॉर्चर किया गया। उसके प्राइवेट पार्ट पर बिजली के झटके दिए गए। जिससे उसके टेस्टिकल फट गए थे। पुलिस ने मामले में चार्जशीट दायर की है। जिसमें आरोपियों की हैवानियत से पर्दा उठाया गया है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Sep 05, 2024 | 03:27 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: रेणुकास्वामी मर्डर केस में पुलिस ने दर्शन थुगुदीपा और पवित्रा गौड़ा समेत 17 आरोपियों के खिलाफ 230 सबूत के साथ चार्जशीट पेश की है। जिसमें हत्या के दौरान आरोपियों की हैवानियत का खुलासा किया गया है। रेणुकास्वामी की हत्या से पहले उसे बुरी तरह से टॉर्चर किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 39 चोट के निशान मिले हैं। छाती की हड्डी टूटी हुई है। सिर पर गहरा घाव है। इतना ही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट को बिजली का झटका देने के लिए मेगर मशीन का इस्तेमाल किया गया। जिससे उसके टेस्टिकल फट गए थे।

हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए दर्शन और पवित्रा ने पावर और पैसे का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं सबूत नष्ट करने का भी पूरा प्लान बनाया गया था और आरोपियों ने सभी सबूत को नष्ट करने की भी पूरी कोशिश की। सभी आरोपियों के कपड़े से खून के धब्बे बरामद किए गए। जिसकी फोरेंसिक रिपोर्ट भी चार्जशीट में पेश की गई है।

ये भी पढ़ें- थलपति विजय की फिल्म ‘GOAT’ की रिलीज का फैंस ने मनाया जश्न

सम्बंधित ख़बरें

Gadchiroli Ganja Farming : धानोरा में गांजे की खेती का पर्दाफाश; 27 लाख का माल जब्त, 58 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Pithoragarh Viral Video: पहाड़ी सड़क पर भिड़े दो हिमालयन भालू, कार सवार ने रिकॉर्ड किया रोमांचक नजारा

सिंहस्थ 2028 का मेगा प्लान, भोपाल में हुई हाई लेवल मीटिंग; महानिदेशक समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद

Nasrapur Case: 65 वर्षीय आरोपी की पुलिस कस्टडी 12 मई तक बढ़ी, कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी

पुलिस ने अपनी चार्जशीट पेश करते समय इस बात का खास ध्यान रखा है कि सभी आरोपी ने प्लानिंग के तहत इस हत्या को अंजाम दिया। इतना ही नहीं चार्जशीट में चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने चार्जशीट में यह दावा किया है कि हत्या के पहले रेणुका स्वामी को तड़पाया गया और उसे टॉर्चर किया गया। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने और सबूत को मिटाने की भी कोशिश की गई।

हत्या के आरोप का क्या पुलिस का कहना
आपको बता दें कि दर्शन 11 जून से जेल में बंद हैं। उन पर आरोप है कि वह पिछले 10 साल से पवित्रा के साथ रिलेशनशिप में हैं। जब उन्होंने 2024 को अपनी 10वीं एनिवर्सरी उनके साथ मनाई तो विवाद हो गया था। दर्शन का फैन रेणुकास्वामी यह देखकर खफा था, उसने एक्ट्रेस पवित्रा को एक्टर से दूर रहने की सलाह दी थी। जब पवित्र ने उसे नजरअंदाज किया तो वह पवित्र को अश्लील मैसेज भेजना लगा। पुलिस के मुताबिक पवित्रा ने दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या के लिए उकसाया था और पुलिस का आरोप है कि आरोपियों ने बेरहमी से पीट-पीटकर रेणुका स्वामी की हत्या की है।

Police chargesheet reveals darshan thoogudeepa tortured renukaswamy before murder

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 05, 2024 | 02:46 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.