- Hindi News »
- Movies »
- South Cinema »
- Darshan Thoogudeepa Renuka Swamy Murder Case Jail Viral Photo Jailor Suspended
दर्शन थुगुदीपा जेल में मना रहे थे जश्न, जेलर समेत सात हुए निलंबित
रेणुकास्वामी हत्या मामले में न्यायिक हिरासत में बंद कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को जेल में कथित तौर पर विशेष सुविधाएं देने के लिए सात जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
- Written By: अनिल सिंह

बेंगलुरु: थुगुदीपा को जेल में कथित तौर पर विशेष सुविधा मिल रही थी। रेणुकास्वामी हत्या मामले में न्यायिक हिरासत मेंअभिनेता की हाथ में कॉफी का एक मग लिए धूम्रपान करने की एक तस्वीर रविवार को सोशल मीडिया पर आने के बाद विवाद पैदा हो गया। मामले की जांच के बाद यहां परप्पना अग्रहारा के केंद्रीय कारागार के अधीक्षक का भी तबादला कर दिया गया है। तस्वीर में दर्शन तीन अन्य लोगों के साथ जेल परिसर में एक प्रांगण में आराम से कुर्सी पर बैठे हुए दिखायी दे रहे हैं। उनके साथ मौजूद तीन लोगों में से दो कथित अपराधी हैं।
कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने सोमवार को यहां पत्रकारों को बताया कि जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है उनमें जेलर शरण बसप्पा अमिनगाद और प्रभु एस खंडेलवाल, सहायक जेलर एल एस कुप्पेस्वामी, श्रीकांत तलवार, हेड वार्डर वेंकप्पा, संपत कुमार और वार्डर के. बसप्पा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नए जेल अधीक्षक को ‘‘ड्यूटी में लापरवाही” की ऐसी घटनाओं से सख्ती से निपटने के लिए कहा जाएगा। परमेश्वर ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आने के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस महानिदेशक को जांच करने का निर्देश दिया जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के एक दल ने जेल का निरीक्षण किया। उनकी जांच में दर्शन को विशेष सुविधाएं देने में निलंबित अधिकारियों की संलिप्तता पायी गयी।
ये भी पढ़ें- युध्रा के नए पोस्टर में दिखा सिद्धांत चतुर्वेदी का खूंखार अवतार
सम्बंधित ख़बरें
Range Rover हुआ सस्ता, एक झटके में 75 लाख तक की कटौती, जानिए नई कीमतें
पालघर में मानवता शर्मसार, ढोंगी बाबा ने की नाबालिग से दरिंदगी, रोहित पवार ने की फास्ट-ट्रैक कोर्ट की मांग
Gondia Double Tragedy: मातम में बदली शादी की खुशियाँ; दो पड़ोसी दोस्तों के असामयिक निधन से साईनगरी वार्ड सन्न
अजित पवार विमान हादसे में अघोरी पूजा का शक? NCP नेता अमोल मिटकरी ने DGP से की मुलाकात, CBI जांच की मांग की
उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि राज्य की जेलों में सीसीटीवी कैमरे और ‘जैमर’ लगे होने के बावजूद ऐसी घटनाएं होती हैं। इस हत्याकांड के संबंध में दर्शन के साथ उनकी मित्र पवित्रा गौड़ा समेत कुल 17 लोग न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिनेता के 33 वर्षीय प्रशंसक रेणुकास्वामी ने गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे जिससे नाराज होकर दर्शन ने कथित तौर पर उसकी हत्या की साजिश रची। उसका शव नौ जून को यहां सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के बगल में एक नाले के समीप मिला था।
चित्रदुर्ग में दर्शन के ‘फैन क्लब’ में शामिल एक आरोपी राघवेंद्र यहां आर आर नगर में रेणुकास्वामी को अभिनेता से मिलवाने के बहाने लेकर आया था। वहां रेणुकास्वामी को कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गयी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, चित्रदुर्ग के रहने वाले रेणुकास्वामी की कई चोटों के परिणामस्वरूप खून बहने के कारण मौत हो गयी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में आरोपी नंबर एक गौड़ा रेणुकास्वामी की हत्या के लिए ‘‘मुख्य वजह” थी। सूत्रों ने दावा किया कि जांच से यह साबित हो गया है कि उसने अन्य आरोपियों को उकसाया, उनके साथ साजिश रची और अपराध में भाग लिया।
Darshan thoogudeepa renuka swamy murder case jail viral photo jailor suspended
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Range Rover हुआ सस्ता, एक झटके में 75 लाख तक की कटौती, जानिए नई कीमतें
May 06, 2026 | 03:56 PMपालघर में मानवता शर्मसार, ढोंगी बाबा ने की नाबालिग से दरिंदगी, रोहित पवार ने की फास्ट-ट्रैक कोर्ट की मांग
May 06, 2026 | 03:51 PMGondia Double Tragedy: मातम में बदली शादी की खुशियाँ; दो पड़ोसी दोस्तों के असामयिक निधन से साईनगरी वार्ड सन्न
May 06, 2026 | 03:50 PMअजित पवार विमान हादसे में अघोरी पूजा का शक? NCP नेता अमोल मिटकरी ने DGP से की मुलाकात, CBI जांच की मांग की
May 06, 2026 | 03:38 PMGondia POCSO Court Verdict: 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म: गोंदिया कोर्ट का सख्त फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास
May 06, 2026 | 03:35 PMKhatron Ke Khiladi 15 में दिखेगा डर का नया दौर, गौरव खन्ना से ओरी तक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच
May 06, 2026 | 03:31 PMपुणे में आइसक्रीम खिलाने के बहाने की 14 साल की दिव्यांग बच्ची से छेड़छाड़, आइसक्रीम बेचता था आरोपी
May 06, 2026 | 03:29 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM










