Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अनुराग कश्यप ने तंगलान की सराहना की, बताया साउथ-नॉर्थ सिनेमा के विजुअल में मौजूद फर्क

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने तंगलान के टीजर पर बात करते हुए हिंदी सिनेमा और साउथ इंडियन सिनेमा के बीच बड़े फर्क को बताया। उन्होंने कहा कि कल मैंने तंगलान का टीजर देखा और सोचा, मुझे हिंदी सिनेमा में इस तरह के सीन्स नहीं दिखते। हम ऐसी फ़िल्में नहीं बनाते।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 10, 2024 | 10:23 AM

(सोर्स:- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने हाल ही में साउथ फिल्म तंगलान की सराहना की। उन्होंने तंगलान के टीजर पर बात करते हुए हिंदी सिनेमा और साउथ इंडियन सिनेमा के बीच बड़े फर्क को बताया। अनुराग कश्यप ने कहा कि कल मैंने तंगलान का टीजर देखा और सोचा, मुझे हिंदी सिनेमा में इस तरह के सीन्स नहीं दिखते। हम ऐसी फ़िल्में नहीं बनाते।

अनुराग ने बताया कि बॉलीवुड ने विदेशी लोकेशन पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है। एक समय था जब हमने अपना ध्यान अपनी जड़ों से हटाकर यूके और यूएस में फिल्में बनाना शुरू कर दिया था। इससे एक बड़ा अलगाव पैदा हुआ, जो साउथ इंडियन सिनेमा में नहीं है। मैं साउथ इंडियन फिल्मों से इंस्पायर होता हूं और उस समय की हिंदी फिल्मों को याद करता हूं।

ये भी पढ़ें- डेडपूल एंड वूल्वरिन का जोश बरकरार, जानें अन्य फिल्मों का हाल

सम्बंधित ख़बरें

ITR Filing 2026 Deadline: अब तक 1.7 करोड़ टैक्सपेयर्स ने भरा रिटर्न, 31 जुलाई की आखिरी तारीख से पहले करें काम

KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज

होर्मुज बंद पर भड़का अमेरिका! ईरान पर बहरीन से दागीं मिसाइलें; 7 शहरों के 12 ठिकाने तबाह

नंदुरबार हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप! खाना खाने के बाद बिगड़ी 40 बच्चों की तबीयत, 5 बच्चे ICU में भर्ती

अनुराग कश्यप के कमेंट्स एक बड़े ट्रेंड को हाईलाइट करते हैं। पिछले 10 सालों में, साउथ इंडियन सिनेमा अपनी अनोखी कहानियों और बॉक्स ऑफिस पर सफलता के लिए काफी पॉपुलर हो गया है। जहां नॉर्थ इंडियन सिनेमा जूझ रहा है, वहीं साउथ इंडियन फिल्में अपने शानदार विजुअल्स के लिए जानी जाती हैं, जो दोनों के बीच मौजूद फर्क का एक बड़ा कारण है।

तंगलान के साथ साउथ इंडियन सिनेमा नए स्टैंडर्ड सेट करना चाहता है और एक अनोखे, शानदार विजुअल के जरिए इंप्रेस करने वाला अनुभव देना चाहता है। इस फिल्म के साथ पिछली साउथ इंडियन फिल्मों द्वारा सेट किए गए हाई स्टैंडर्ड को बनाए रखे जाने की पूरी उम्मीद है, साथ ही इंडस्ट्री की क्रिएटिविटी को और भी खूबसूरती से पेश करने की भी।

ये भी पढ़ें- आमिर खान, किरण राव पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें क्या है पूरा मामला

तंगलान साउथ की एक और बड़ी फिल्म होने जा रही है। यह कोलार गोल्ड फील्ड्स यानी केजीएफ की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसकी अंग्रेजों ने खोज की और अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया। यह फिल्म दर्शकों के लिए अनोखी कॉन्सेप्ट लाने की साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की परंपरा को आगे ले जाएगी। यह एक और अनोखे कांसेप्ट वाली साउथ इंडियन फिल्म है। चियान विक्रम और मालविका मोहनन अभिनीत तंगलान 15 अगस्त, 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होने वाली है।

Anurag kashyap explained the difference between south and north cinema

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 10, 2024 | 10:23 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.