सलमान खान की एक्स सोमी अली ने लॉरेंस बिश्नोई के लिए किया पोस्ट, बोली 'हम आपके मंदिर आकर पूजा करेंगे!'

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पीछे पड़ा हुआ है। ऐसे में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लॉरेंस बिश्नोई के लिए पोस्ट साझा करते हुए उनसे मीटिंग करने की बात कही है।
Salman Khan ex girlfriend Somy Ali posted for Lawrence Bishnoi saying We will come and worship in your temple
सलमान खान की एक्स सोमी अली का लॉरेंस बिश्नोई के लिए किया पोस्ट (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: सलमान खान इन दिनों लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों को लेकर चर्चाओं में हैं। इसी बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लॉरेंस बिश्नोई के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने सीधे लॉरेंस बिश्नोई को मैसेज भेजा है। एक्ट्रेस ने लॉरेंस को भाई बोलते हुआ कहा है कि वो उनसे जूम कॉल पर बात करना चाहती हैं। साथ ही वो राजस्थान के बिश्वोई समाज के मंदिर में जाकर पूजा भी करना चाहती हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने लॉरेंस से उनका फोन नंबर भी मांगा है।

सलमान की एक्स ने किया लॉरेंस के लिए पोस्ट

हाल ही में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। पोस्ट में उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई की एक फोटो शेयर की है और कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'यह लॉरेंस बिश्नोई के लिए एक सीधा संदेश है। नमस्ते, लॉरेंस भाई, सुना भी है और देखा भी है कि आप जेल से भी ज़ूम कॉल कर रहे हैं, तो मुझसे कुछ बातें करने हैं। कृपा करके मुझे बताएं कि ये कैसा हो सकता है?'

मंदिर आने की कही बात

इसके आगे एक्ट्रेस कहती हैं, 'हमारी पूरी दुनिया में सबसे पसंद की जगह राजस्थान है। हम आपके मंदिर आना चाहते हैं पूजा के लिए, पर पहले आपसे जूम कॉल हो जाए और कुछ बातें तय हो जाएं पूजा के बाद फिर भी मनिए के ये आपके फ़ायदे की बातें हैं। अपना मोबाइल नंबर दे दीजिए बड़ा एहसान होगा। आप का शुक्रिया।' इस कदम पर उनके फैंस ने उनकी खूब तारीफें भी कीं। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत अच्छा किया आपने।' यह भी देखें-नेहा कक्कड़ को मिली चेतावनी, कहा ‘सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट डालने पर सिखाया जाएगा सबक’

बिश्नोई समाज से माफी मांगने के लिए तैयार सोमी

इससे पहले सोमी अली ने सलमान पर धोखा देने और मारपीट के आरोप लगाए थे। अक्सर वो सलमान को कई मौकों पर कोसती नजर आ चुकी हैं। वहीं, जब सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी, तो उसके बाद सोमी ने एक पोस्‍ट किया था। उस पोस्ट में उन्होंने कहा था कि वो सलमान की जगह खुद बिश्नोई समाज से माफी मांगना चाहती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com