Salman Khan ने HIV पेशेंट के रोल के लिए चार्ज सिर्फ 1 रुपये किए थे चार्ज, प्रोड्यूसर बोले ‘बॉलीवुड में सभी ने मना किया…’
Salman Khan in Phir Milenge: सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे दिलदार एक्टर माने जाते हैं। उनकी कई ऐसी फिल्में हैं, जिनके लिए उन्होंने नाम मात्र का चार्ज लिया। 2004 में आई उनकी फिल्म फिर मिलेंगे के लिए भी उन्होंने केवल 1 रुपया चार्ज किया था। फिल्म के अंत में उनकी मौत हो जाती है। फिल्म प्रोड्यूसर ने मूवी को लेकर बात की है।
- Written By: निक्की राय
सलमान खान ने HIV पेशेंट के रोल के लिए चार्ज सिर्फ 1 रुपये किए थे चार्ज (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Salman Khan in Phir Milenge: सलमान खान बॉलीवुड के सबसे फेमस एक्टर्स में से एक हैं। उन्हें इंडस्ट्री का सबसे दिलदार एक्टर माना जाता है। उनकी कई ऐसी फिल्में हैं, जिनके लिए उन्होंने नाम मात्र का चार्ज लिया। 2004 में आई उनकी फिल्म फिर मिलेंगे के लिए भी उन्होंने केवल 1 रुपया चार्ज किया था। फिल्म के अंत में उनकी मौत हो जाती है। फिल्म प्रोड्यूसर ने मूवी को लेकर बात की है।
सलमान ने क्यों चार्ज किया 1 रुपया
प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करके इस बात की जानकारी दी है कि सलमान खान ने उनकी फिल्म फिर मिलेंगे के लिए कोई बड़ा अमाउंट चार्ज नहीं किया था। प्रोड्यूसर ने कहा, ‘सलमान ने इस फिल्म के लिए केवल 1 रुपया चार्ज किया था और फिल्म के क्लाईमैक्स में वो मर जाता है।’ इसके बाद उन्होंने इस फिल्म की तारीफ की। फिल्म में AIDS के प्रति जागरूकता को दिखाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
Lock Upp 2 Finale: 1 करोड़ रुपये और चमचमाती ट्रॉफी किसके नाम, लॉकअप 2 के फिनाले से पहले विनर को लेकर बड़ा दावा
भाई सोहेल को दी सलमान खान ने नई शुरुआत की सलाह, बोले- अब जिंदगी में आगे बढ़ो और डेट करो
मुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डू भैया की वापसी, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना
यूथ आइकन सलमान खान
प्रोड्यूसर बोले, ‘उस वक्त भी सलमान यूथ आइकॉन थे और आज भी हैं। उस वक्त सलमान इंडिया के Rambo, सुपरस्टार थे। तब भी उन्होंने ऐसी फिल्म के लिए हां किया, जिसमें लीड एक्टर HIV पॉजिटिव होता है और आखिर में मर भी जाता है। इस फिल्म के लिए कई एक्टर्स ने मना कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी सलमान इसके लिए राजी हो गए।’
यह भी देखें-कंफर्म हुई Ram Charan-Kiara की फिल्म Game Changer की रिलीज डेट! वरुण धवन की बेबी जॉन से होगी टक्कर
सभी ने किया ऑफर रिजेक्ट
प्रोड्यूसर आगे बताते हैं, ‘बॉलीवुड में इस रोल के लिए सभी ने मना कर दिया था। फिर मैंने उस दिन सलमान खान को कॉल किया।’ इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रोड्यूसर लिखते हैं, ‘सलमान खान का दिल बहुत बड़ा है। फिर मिलेंगे भाई।’ इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी और अभिषेक बच्चन ने भी काम किया है। खबरों की मानें तो ये फिल्म हॉलीवुड की मूवी Philadelphia से प्रभावित है। फिलहाल सलमान अपनी अपकमिंग मूवी सिकंदर की तैयारी में लगे हैं।
