Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोजपुरी ऐक्ट्रेस को संस्कारी अवतार में देख दंग रह गए फैंस, देखें दोनों रूप की तस्वीरें

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का संस्कारी अवतार देखकर फैंस दंग रह गए हैं। दरअसल ऐक्ट्रेस अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं, लेकिन उनका यह संस्कारी रूप देखकर फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। लेकिन कुछ यूजर्स ने मेकअप को लेकर उनकी आलोचना भी की है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Aug 13, 2024 | 07:55 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह में श्रावण के महीने में रुद्राभिषेक की अपनी तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। इस दौरान वह हरी साड़ी और हरी चूड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने श्रृंगार भी किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स को पूजा के दौरान उनका मेकअप करना खास पसंद नहीं आया है, जिसके लिए एक्ट्रेस को कमेंट में आलोचना भी झेलनी पड़ रही है। लेकिन कुल मिलाकर अक्षरा सिंह के इस अवतार की भी लोग तारीफ कर रहे हैं। दरअसल फैंस ने अक्सर उन्हें ग्लैमरस लुक में ही देखा है, इसलिए वह अक्षर के इस रूप को देखकर हैरान है।

बदन पर हरी साड़ी और हाथ में हरी-हरी चूड़ियां, माथे पर चंदन लगा हुआ है। ऐक्ट्रेस भक्ति डूबी हुई हैं। अक्षरा सिंह रुद्राभिषेक कर रही हैं। उनके पीछे कीर्तन हो रहा है। पंडित जी मंत्रोच्चारण कर रहे हैं। भगवान शिव पर दूध की धार गिर रही है। हाथों में मेहंदी रचाए एक्ट्रेस नीलकंठ को मन ही मन याद कर रही हैं। दोनों हाथ ऊपर उठाकर, हर हर महादेव के जयकारे लगा रही हैं। इन फोटोज और वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘शिवोहम।’

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई की संसद में जारी हुआ यश चोपड़ा डाक टिकट

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। उनकी जोड़ी पवन सिंह के साथ काफी पसंद की जाती थी। व्यक्तिगत जीवन में भी पवन सिंह के साथ उनका रिश्ता था, लेकिन मतभेद के चलते दोनों ने दूरी बना ली।

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्षरा सिंह हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। भोजपुरी फिल्मों के अलावा अक्षरा सिंह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कई प्रोजेक्ट में नजर आती हैं। बिग बॉस ओटीटी में बतौर कंटेस्टेंट अभिनेत्री नजर आई थी।

अक्षरा सिंह भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वह खुद से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो फैंस के लिए साझा करती रहती हैं। फैंस भी अक्षरा सिंह से जुड़ी हर अपडेट को पाने के लिए उत्सुक नजर आते हैं।

Akshara singh perform rudrabhishek during sawan see actress latest photo

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 13, 2024 | 07:53 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

शिंदे से खटास या कुछ और? रवींद्र चव्हाण की अमित शाह से गोपनीय मीटिंग, महाराष्ट्र में सियासी हलचल

2

अमित शाह पर उद्धव का कटाक्ष, शिंदे ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले- ठाकरे का हिंदुत्व बनावटी

3

आज का राशिफल 12 दिसंबर 2025: इन पांच राशि वालों को होगा भाग्योदय, जानिए बाकियों का हाल

4

NATO से बाहर होगा अमेरिका! सांसद बोले- ‘अब और पैसा बर्बाद नहीं’, US कांग्रेस में पेश हुआ बिल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.