Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुष्पा 2 के दूसरे गाने में दिखेगी अल्लू अर्जुन संग रश्मिका की केमिस्ट्री, जानें कब रिलीज होगा सॉन्ग

अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' के दूसरे गाने 'द कपल सॉन्ग' की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। 'द कपल सॉन्ग' बुधवार सुबह 11:07 बजे रिलीज होगा। पुष्पा 2 के दूसरे गाने 'द कपल सॉन्ग' को दिग्गज सिंगर श्रेया घोषाल ने गया है। इस गाने को 6 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। गाने के पोस्टर में रश्मिका मंदाना, अल्लू अर्जुन के साथ पोज देते हुए नजर आ रही है।

  • By सोनाली झा
Updated On: May 28, 2024 | 04:09 PM

Photo - Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ का जादू जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर चलने वाला है। हाल ही में पुष्पा 2 का पहला गाना पुष्पा-पुष्पा रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म के दूसरे गाने ‘द कपल सॉन्ग’ का प्रोमो जारी किया था। इसमें रश्मिका मंदाना श्रीवाल्ली के किरदार में दिखाई दी। अब मेकर्स ने ‘द कपल सॉन्ग’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

द कपल सॉन्ग का पोस्टर
पुष्पा 2 के मेकर्स ने फिल्म के दूसरे गाने ‘द कपल सॉन्ग’ का पोस्टर जारी किया है। इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। इस गाने में अल्लू अर्जुन को पुष्पा राज और रश्मिका मंदाना को श्रीवल्ली के किरदार में नजर आ रहे हैं। गाने के पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स लिखा कि पुष्पा राज और श्रीवल्ली, इंडिया की पसंदीदा जोड़ी के साथ हम सभी को दीवाना बनाने आ रही है। ‘द कपल सॉन्ग’ कल यानी 29 मई को सुबह 11:07 बजे रिलीज होगा।

पुष्पा 2 के दूसरे गाने ‘द कपल सॉन्ग’ को दिग्गज सिंगर श्रेया घोषाल ने गया है। इस गाने को 6 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि गाने के पोस्टर में रश्मिका मंदाना, अल्लू अर्जुन के साथ पोज देते हुए नजर आ रही है। इस गाने को लेकर अब दर्शकों का उत्साह बढ़ते जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

Viral Video: अल्लू अर्जुन हुए भीड़ का शिकार, पत्नी को बचाने की कोशिश करते दिखे पुष्पा

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने एक ही लोकेशन से शेयर की न्यू ईयर झलकियां, वायरल फोटोज ने खोला राज

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तारीख आई सामने, इस दिन कपल लेंगे सात फेरे

इंटेंस और इमोशन से भरा ‘मैसा’ का थीम म्यूजिक आया सामने, रश्मिका मंदाना ने नए अवतार में मचाया धमाल

कैसा है फिल्म का टीजर
पुष्पा 2 के टीजर में अल्लू अर्जुन का धमाकेदार अवतार दिखाई दे रहा है। विजुअल से लेकर बैकग्राउंड स्कोर और अल्लू अर्जुन की एंट्री तक हर एक चीज व्हाइट ब्लोइंग है। टीजर में जाथरा का सीक्वेंस दिखाया गया है। जाथरा एक हिंदू आदिवासी देवियों को समर्पित त्यौहार है, जो तेलंगाना राज्य में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल 10 मिलियन से भी अधिक भक्तगण 4 दिन का उत्सव मनाने आते हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट
पुष्पा 2: द रूल 15 अगस्त, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे सुकुमार ने डायरेक्ट किया है और मैश्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की लीड स्टार कास्ट में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल हैं। फिल्म के टीजर और गाने को देखने के बाद लोग पुष्पा 2 देखने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हैं।

Rashmika chemistry with allu arjun will be seen in the second song of pushpa 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2024 | 04:09 PM

Topics:  

  • Allu Arjun
  • Pushpa 2
  • Rashmika Mandanna

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.