Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘पुष्पा 2’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज, अल्लू अर्जुन का खास अंदाज देखकर फैंस बोले ‘नाम ही काफी है…’

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का नया पोस्टर आउट हुआ है। इसमें अल्लू अर्जुन अपने सिग्नेचर लुक में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी कन्फर्म हुई है।

  • By निक्की राय
Updated On: Oct 17, 2024 | 12:56 PM

'पुष्पा 2' का नया पोस्टर हुआ रिलीज (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ का नया पोस्टर रिलीज हो चुका है। फिल्म के पोस्टर ने फैंस के बीच फिर से एक बार खलबली मचा दी है। इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन अपने उसी सिग्नेचर पुष्पा लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनका स्वैग नजर आ रहा है। इस पोस्टर के साथ ही ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट को लेकर भी खुलासा किया गया है।

कब रिलीज होगी पुष्पा 2

‘पुष्पा 2: द रूल’ का नया पोस्टर रिलीज हो चुका है। इसी के साथ इसकी रिलीज डेट को लेकर भी खुलासा किया जा चुका है। बता दें कि फिल्म के पोस्टर पर लिखी जानकारी के अनुसार, अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी रिलीज डेट को कन्फर्म कर दिया गया है। फैंस इस पोस्टर के सामने आने के बाद से ही उतावले हो रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ये पोस्टर साझा किया है। उनके इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इंतेहां हो गई थी इंतज़ार की…’। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘2 हजार करोड़ कमा ही लेगी।’

गरीबी से अमीरी का सफर

2021 में आई अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही। इस फिल्म में लाल चंदन की तस्करी की कहानी बताई गई है। साथ ही पुष्पा के गरीब से अमीर बनने के सफर को भी दिखाया गया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ लीड रोल में रश्मिका मंदाना थीं। फिल्म का पहला पार्ट दर्शकों को खूब पसंद आया था। इसके बाद से फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फाइनली अब फैंस का इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है।

यह भी देखें-सारा अली खान और अमृता सिंह ने खरीदी करोड़ो की प्रॉपर्टी, बनाएंगी नया ऑफिस

सीक्वल में भी होंगी रश्मिका मंदाना

फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था। बता दें कि पुष्पा 2 में भी श्रीवल्ली पत्नी के तौर पर फिर से नजर आएंगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है इस पार्ट में उनका एक बच्चा भी दिखाया जाएगा। साथ ही इस फिल्म में पुष्पा का एक बड़ा एम्पायर खड़ा हो चुका होगा।

New poster of pushpa 2 released seeing allu arjun special style fans said the name is enough

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 17, 2024 | 12:56 PM

Topics:  

  • Allu Arjun
  • Pushpa 2

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.