आज से होगा मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज, पहली बार पुणे में होगी स्क्रीनिंग
: मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इंटरनेशनल कॉम्पीटिशन सेक्शन में कुछ ऑफिशियल सिलेक्टेड फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। यह इस फिल्म फेस्टिवल का 18वां सीजन है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ( सौैजन्य : सोशल मीडिया )
मुंबई : शनिवार 15 जून से महाराष्ट्र के पुणे में मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। यह इस महोत्सव का 18वां सीजन होगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब पुणे, चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली में इस आयोजन की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस कार्यक्रम का आयोजन सूचना प्रसारण मंत्रालय और एनएफडीसी द्वारा किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का आयोजन बेस्ट डॉक्यूमेंटरी, शॉर्ट एन्ड एनीमेशन फिल्मों के लिए किया जा रहा है। मुंबई फिल्म फेस्टिवल में एनएफडीसी- नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया की पहली फिल्म ‘बिली एंड मौली – एन ओटर लव स्टोरी’ की भी स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही इस फिल्म फेस्टिवल में पुणे के फिल्म निर्माताओं की फिल्मों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी।
कार्यक्रम का शेड्यूल
मुंबई फिल्म फेस्टिवल के 18वें सीजन का आयोजन 15 से 21 जून तक होगा। इस फिल्म फेस्टिवल में एनएफडीसी-एनएफएआई लोकेशन पर आधिकारिक रुप से चुनी गई फिल्मों की डेली स्क्रीनिंग होगी। पुणे में प्रदर्शित की जाने वाली कैटेगरी में इंटरनेशनल कॉम्पीटिशन सेक्शन में कुछ ऑफिशियल सिलेक्टेड फिल्मों में सरवनीक कौर की ‘अगेंस्ट द टाइड’, रॉजियर कप्पियर की ‘ग्लास माई अनफुलफिल्ड लाइफ’ फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
इन फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग
साथ ही विग्नेश कुमुलाई की ‘करपारा’ और होमर हरमन की ‘आई एम नॉट’ जैसी फिल्में भी स्क्रीनिंग में शामिल है। इसके अलावा पुणे में होनेवाले इस फिल्म फेस्टिवल में तीन मराठी फिल्म अंकित पोगुला की ‘भेड़ चाल’, शुभांगी राजन सावंत की ‘सहस्त्रसूर्य सावरकर’ और सुहास सीताराम कर्णेकर की ‘आठवनितल्या पॉलखुना’ की भी स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी।
पुणे के फिल्म निर्माताओं की फिल्मों की स्क्रीनिंग
पुणे में आयोजित मुंबई फिल्म फेस्टिवल के 18वें सीजन में पुणे के फिल्म निर्माताओं की फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बेहतरीन फिल्मों को प्रोत्साहन देना है। इस फिल्म फेस्टिवल में आधिकारिक रुप से चुनी गई कुछ फिल्मों को दिखाया जाएगा। इस फिल्म फेस्टिवल में साईनाथ एस उस्कैकर की गुंटाता हृदये (एंटैंगल्ड) और कान फिल्म महोत्सव विजेता चिदानंद नाइक की ‘सनफ्लावर वर द फर्स्ट ओन्स टू नो’ फिल्मों का समावेश है। ये दोनों फिल्म नेशनल कॉम्पीटिशन में शॉर्ट स्टोरी फिल्म केटेगरी में भाग लेने वाली है।
साथ ही एनिमेशन कैटेगरी में अरिंदम किशोर दत्ता की ‘कनखुआ’ की नेशनल कॉम्पीटिशन में स्क्रीनिंग होगी। प्रसाद रमेश भुजबल की ‘फियर’ को नेशनल शॉर्ट स्टोरी कैटेगरी में और देवेश रंगनाथ कनासे की ‘महातारा डोंगर’ को नेशनल प्रिज्म- स्टूडेंट शॉर्ट फिल्म कैटेगरी की फिल्मों की स्क्रीनिंग इस फिल्म फेस्टिवल में होगी।
