'Emergency' की रिलीज डेट नहीं हो रही फाइनल, इधर Kangana Ranaut ने बेच दिया बांद्रा वाला बंगला, इतने करोड़ में फाइनल हुई डील

Kangana Ranaut Bandra bungalow Sold: हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें, तो कंगना का पाली हिल स्थित ये बंगला 32 करोड़ रुपये में बिक चुका है। 5 सितंबर को इस बंगले की डील फाइनल हुई थी। बता दें कि ये प्रॉपटी कंगना ने 2017 में खरीदी थी। उस समय इसकी कीमत 20 करोड़ रुपये थी।
why kangana ranaut sold her bandra bungalow before release of film emergency
कंगना ने बेच दिया बांद्रा वाला बंगला (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

Kangana Ranaut Bandra bungalow Sold: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) को लेकर काफी परेशान है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अब तक कोई कंफर्मेशन नहीं मिल पाया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की तरफ से अब तक कंगना की इस फिल्म को हरी झंडी नहीं मिल पाई है। फिल्म की रिलीज में लगातार देरी बढ़ती जा रही है। इसी बीच कंगना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कंगना ने अपना मुंबई के बांद्रा वाला बंगला बेच दिया है।

32 करोड़ रुपये में हुई डील

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना का ये बंगला पाली हिल एरिया में स्थित है। रिपोर्ट्स की मानें तो बंगले की डील पक्की हो चुकी है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें, तो कंगना का पाली हिल स्थित ये बंगला 32 करोड़ रुपये में बिक चुका है। 5 सितंबर को इस बंगले की डील फाइनल हुई थी। बता दें कि ये प्रॉपटी कंगना ने 2017 में खरीदी थी। उस समय इसकी कीमत 20 करोड़ रुपये थी। ये पूरा बंगला 3 हजार 75 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इस बंगले में इसमें 565 स्क्वायर फीट का पार्किंग स्पेस भी है।

श्वेता बथिजा ने खरीदा बंगला

कंगना का ये बंगला खरीदने वाली श्वेता बथिजा तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थित कंपनी कमलिनी होल्डिंग्स की एक पार्टनर हैं। जैपकी के अनुसार लेनदेन में 1.92 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और इसमें 30,000 रुपये की रिजस्ट्री फीस भी शामिल है। हालांकि कंगना ने अपने बंगले को बेचने को लेकर कोई भी बयान जारी नहीं किया है। इसे बेचने के पीछे का कारण भी अब तक सामने नहीं आया है।

कंगना का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें, तो कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कई विवादों के चलते फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई। सीबीएफसी की ओर से अब तक फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं मिला है। बता दें कि इस फिल्म में सतीश कौशिक, महिमा चौधरी और अनुपम खेर जैसे कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं।