'खतरों के खिलाड़ी 14' के फिनाले से 7 दिन पहले ही लीक हुआ विनर का नाम? किस कंटेस्टेंट ने उठाई जीत की ट्रॉफी

Khatron Ke Khiladi 14 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 14' के ग्रैंड फिनाले का फैंस को बेताबी से इंतजार है। अब विनर का नाम सामने आने में केवल 7 दिन बचे हैं। शो की ऑफिशियल घोषणा से पहले ही कथित तौर पर सोशल मीडिया पर विनर का नाम लीक हो चुका है। इससे फैंस के बीच खलबली मची हुई है। आइए जानें आखिर किसने जीती है शो की ट्रॉफी....
khatron ke khiladi 14 winner name leaked news karanveer mehra to gashmeer mahajani know who wins
'खतरों के खिलाड़ी 14' का विनर कौन है? (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

Khatron Ke Khiladi 14 Winner: 28 सितंबर को 'खतरों के खिलाड़ी 14' शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। फैंस को बेसब्री से ग्रैंड फिनाले का इंतजार है। अब विनर का नाम सामने आने में केवल 7 दिन बचे हैं। ऐसे में फैंस की बेताबी बढ़ती ही जा रही है। फैंस इस बात को जानने के लिए बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं कि ये ट्रॉफी कौन अपने नाम करने वाला है, लेकिन शो की ऑफिशियल घोषणा से पहले ही कथित तौर पर सोशल मीडिया पर विनर का नाम लीक हो चुका है। इससे फैंस के बीच खलबली मची हुई है। आइए जानें आखिर किसने जीती है शो की ट्रॉफी....

इस कंटेस्टेंट की जीत का हो रहा है दावा

सोशल मीडिया पर लोग ऐसा दावा कर रहे हैं कि कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा ने शो जीत लिया है। हालांकि ये कंफर्म नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके नाम की ही हवा चल रही है। करणवीर मेहरा को खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर के तौर पर पेश किया जा रहा है। बता दें कि करणवीर मेहरा ही वो कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें सबसे पहले टिकट टू फिनाले मिला था और वो पहले फाइनलिस्ट भी बने थे। इसके अलावा उनको शो में एक-दो बार फीयर फंदा भी मिला है। वो हर स्टंट को बहुत ही शिद्दत के साथ करते हैं। ऐसे में उन्हें फैंस द्वारा विनर के तौर पर देखना गलत नहीं होगा।

टॉप 3 कंटेस्टेंट्स बनें ये खिलाड़ी

शो में टॉप 3 खिलाड़ियों की खोज की जा चुकी है। इस लिस्ट में शालीन भनोट, गश्मीर महाजनी और करणवीर मेहरा का नाम शामिल है। अब केवल 2 लोगों के लिए फिनाले में जगह बची है, जिनकी तलाश अभी भी जारी है। अब ये देखने वाली बात है कि ये दो फाइनलिस्ट कौन बनेंगे। हालांकि आपको बता दें कि रोमेनिया में शूटिंग के बाद इनका ग्रैंड फिनाले भी 15 अगस्त को मुंबई में शूट किया जा चुका है। जानकारी है कि इस शो के विनर को ट्रॉफी 'जिगरा' फिल्म के स्टार्स आलिया भट्ट और वेदांग रैना ने दी थी। वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस का मनना है कि ये ट्रॉफी गश्मीर महाजनी को मिलनी चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com