Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • World News |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बॉक्स ऑफिस पर बरकरार कल्कि 2898 एडी का जोश, 9वें दिन भी हुई छप्पर फाड़ कमाई

'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी अहम किरदार में शामिल हैं। फिल्म ने आज यानी 9वें 17.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसमें से हिंदी में 9.35 करोड़, तेलुगु में 6 करोड़, तमिल में 1 करोड़, मलयालम में 7 लाख और कन्नड़ में 2 लाख का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 432.1करोड़ रुपये हो गए हैं।

  • By सोनाली झा
Updated On: Jul 06, 2024 | 11:10 AM

(सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कल्कि 2898 एडी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। इसके बाद से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जोश बरकरार रहा है। फिल्म ने 9वें दिन भी छप्पर फाड़ कमाई की है। कल्कि 2898 एडी में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी अहम किरदार में शामिल हैं।

फिल्म की अब तक की कमाई

नाग अश्विन द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म हिंदू पौराणिक कथाओं से प्रेरित है और कल्कि की कहानी बताती है। कल्कि 2898 एडी ने रिलीज के पहले दिन करीब 95.3 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म ने 57.6 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म ने तीसरे तीन 64.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने रविवार को 88.2 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म ने सोमवार को 34.15 करोड़ रुपये कलेक्शन किया।

9वें दिन का कलेक्शन

कल्कि 2898 एडी ने आठवें दिन यानी गुरुवार को हिंदी में 10.5 करोड़, तेलुगु में 10 करोड़, तमिल में 9 लाख, मलयालम में 7 लाख और कन्नड़ में 2 लाख का कलेक्शन किया है। फिल्म ने आज यानी 9वें 17.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसमें से हिंदी में 9.35 करोड़, तेलुगु में 6 करोड़, तमिल में 1 करोड़, मलयालम में 7 लाख और कन्नड़ में 2 लाख का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 432.1करोड़ रुपये हो गए हैं।

बिग बी ने की फिल्म की तारीफ

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में फिल्म कल्कि 2898 एडी की जमकर तारीफ की। बिग बी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें एक्टर ने लिखा कि उन्होंने कल्कि 2898 एडी को हाल ही में तीन बार देखा।  एक्टर ने बताया कि यह अनुभव निरंतर बढ़ता रहता है, जब हर बार आप इस विशाल कल्पना को मूर्त रूप देने में निर्देशक द्वारा किए गए अथक प्रयासों को देखते हैं और उनकी प्रशंसा करते हैं। बिग बी ने आगे लिखा कि यह एक बहुत शानदार फिल्म है, लेकिन यह एक अनुभव भी है। मिथक और वास्तविकता के मिश्रण का अनुभव।

रजनीकांत ने शेयर किया पोस्ट

साउथ के दिग्गज एक्टर रजनीकांत फिल्म की तारीफ की है। रजनीकांत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। रजनीकांत ने एक्स पर लिखा कि कल्कि देखी। वाह! क्या शानदार फिल्म है। निर्देशक नाग अश्विन ने भारतीय सिनेमा को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है। मेरे प्यारे दोस्त अश्विनी दत्त, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण और कल्कि 2898 एडी की टीम को हार्दिक बधाई। पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार है। भगवान भला करे।

Kalki 2898 ad enthusiasm continues at the box office earning huge amount on the 9th day as well

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2024 | 11:10 AM

Topics:  

  • Amitabh Bachchan

सम्बंधित ख़बरें

1

विनोद खन्ना-डैनी डेंजोंगप्पा की कुर्बानी से ‘बिग बी’ को मिला था लीड रोल, जानें ‘खून पसीना’ की कहानी

2

AI-जनरेटेड कंटेंट के खिलाफ ऐश्वर्या राय पहुंचीं दिल्ली हाईकोर्ट, कोर्ट बोला- पर्सनैलिटी राइट्स…

3

जब मिस्र में अमिताभ बच्चन को मिला ‘सदी के अभिनेता’ का खिताब, जानें दिलचस्प किस्सा

4

KBC 17 कंटेस्टेंट ने की अमिताभ बच्चन की भविष्यवाणी, सुनकर हैरान रह गए बिग बी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.