Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दुर्गा पूजा पंडाल में सीटी बजाने वालों पर भड़कती दिखीं काजोल, गुस्से में बोली ‘इसे जल्दी बंद करवाओ..’

Kajol Angry Video: काजोल इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हर साल की तरह इस साल भी उनके दुर्गा पूजा पंडाल में सेलेब्स दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। इस बार उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो गुस्से में नजर आ रही हैं।

  • By निक्की राय
Updated On: Oct 11, 2024 | 02:08 PM

दुर्गा पूजा पंडाल में सीटी बजाने वालों पर भड़कती दिखीं काजोल (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने गुस्से को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। काजोल और जया बच्चन हर साल दुर्गा पूजा के मौके पर मिलती नजर आती हैं। इन दिनों में काजोल और जया बच्चन के कई वीडियो दुर्गा पंडाल से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में काजोल को बार-बार गुस्से में देखा जा रहा है। हाल ही में उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस सीटी बजाने वाले शख्स पर गर्माती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके एक्सप्रेशन खूब तेजी से वायरल हो रहे हैं।

दुर्गा पूजा पंडाल में साथ दिखीं काजोल और जया बच्चन

गुरुवार के दिन नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में सुबह के वक्त काजोल और जया बच्चन साथ में स्पॉट की गईं। दोनों मिलते ही बातें करती नजर आ रही हैं। तभी कोई दूर से सीटी बजाता है, जिसकी आवाज से काजोल चिढ़ी हुई सी नजर आईं। इस पर एक्ट्रेस गुस्से में ये पूछती नजर आती हैं कि सीटी कौन बजा रहा है। साथ ही वो सीटी को बंद करने के लिए भी कहती हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर काफी गुस्सा दिखा, जिस पर फैंस ने उनकी चुटकी लेना शुरु कर दिया।

फैंस ने बनाया मजाक

एक्ट्रेस के इस गुस्से को देखकर फैंस ने वीडियो पर कमेंट करना शुरु कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘एक फ्रेम में दो चिढ़ी हुई महिलाएं।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘काजोल बेहद खूबसूरत लेकिन दिन-ब-दिन चिड़चिड़ी होती जा रही हैं।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘काजोल भी दूसरी जया बच्चन हैं।’ एक और यूदर ने कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन दिया, ‘खरबूजा को देखकर खरबूजा रंग बदलता है…. साबित हो गया।’

यह भी देखें-राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, नहीं खाली करना पड़ेगा फार्म हाउस

काजोल और रानी की फैमिली करती है मैनेज

बता दें कि हर साल नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल को रानी मुखर्जी और काजोल की फैमिली की ओर से मैनेज किया जाता है। हर साल ये कजिन भाई-बहन दुर्गा प्रतिमा का वेलकम करते हैं। हर साल ये दुर्गा पंडाल ट्यूलिप स्टार होटल में ही आयोजित किया जाता है। हालांकि इस साल ये प्रोग्राम फैमिली की ओर से जुहू में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय में करवाया गया है।

Kajol was seen getting angry at whistleblowers in the durga puja pandal saying angrily get it stopped quickly

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 11, 2024 | 02:08 PM

Topics:  

  • Jaya Bachchan
  • Kajol

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.