दुर्गा पूजा पंडाल में सीटी बजाने वालों पर भड़कती दिखीं काजोल, गुस्से में बोली 'इसे जल्दी बंद करवाओ..'

Kajol Angry Video: काजोल इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हर साल की तरह इस साल भी उनके दुर्गा पूजा पंडाल में सेलेब्स दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। इस बार उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो गुस्से में नजर आ रही हैं।
Kajol was seen getting angry at whistleblowers in the Durga Puja pandal saying angrily Get it stopped quickly
दुर्गा पूजा पंडाल में सीटी बजाने वालों पर भड़कती दिखीं काजोल (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने गुस्से को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। काजोल और जया बच्चन हर साल दुर्गा पूजा के मौके पर मिलती नजर आती हैं। इन दिनों में काजोल और जया बच्चन के कई वीडियो दुर्गा पंडाल से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में काजोल को बार-बार गुस्से में देखा जा रहा है। हाल ही में उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस सीटी बजाने वाले शख्स पर गर्माती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके एक्सप्रेशन खूब तेजी से वायरल हो रहे हैं।

दुर्गा पूजा पंडाल में साथ दिखीं काजोल और जया बच्चन

गुरुवार के दिन नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में सुबह के वक्त काजोल और जया बच्चन साथ में स्पॉट की गईं। दोनों मिलते ही बातें करती नजर आ रही हैं। तभी कोई दूर से सीटी बजाता है, जिसकी आवाज से काजोल चिढ़ी हुई सी नजर आईं। इस पर एक्ट्रेस गुस्से में ये पूछती नजर आती हैं कि सीटी कौन बजा रहा है। साथ ही वो सीटी को बंद करने के लिए भी कहती हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर काफी गुस्सा दिखा, जिस पर फैंस ने उनकी चुटकी लेना शुरु कर दिया।

फैंस ने बनाया मजाक

एक्ट्रेस के इस गुस्से को देखकर फैंस ने वीडियो पर कमेंट करना शुरु कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'एक फ्रेम में दो चिढ़ी हुई महिलाएं।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'काजोल बेहद खूबसूरत लेकिन दिन-ब-दिन चिड़चिड़ी होती जा रही हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'काजोल भी दूसरी जया बच्चन हैं।' एक और यूदर ने कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन दिया, 'खरबूजा को देखकर खरबूजा रंग बदलता है.... साबित हो गया।' यह भी देखें-राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, नहीं खाली करना पड़ेगा फार्म हाउस

काजोल और रानी की फैमिली करती है मैनेज

बता दें कि हर साल नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल को रानी मुखर्जी और काजोल की फैमिली की ओर से मैनेज किया जाता है। हर साल ये कजिन भाई-बहन दुर्गा प्रतिमा का वेलकम करते हैं। हर साल ये दुर्गा पंडाल ट्यूलिप स्टार होटल में ही आयोजित किया जाता है। हालांकि इस साल ये प्रोग्राम फैमिली की ओर से जुहू में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय में करवाया गया है।