'देवरा' का प्री-रिलीज इवेंट हुआ रद्द, अफरा-तफरी से बुरी तरह भड़की पब्लिक, सोशल मीडिया पर काटा बवाल

Why Jr NTR Film Devara Pre Release Event Cancelled: फिल्म देवरा का इवेंट हैदराबाद में होने वाला था, जिसमें जूनियर एनटीआर भी शामिल होने वाले थे, लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से प्री-रिलीज इवेंट को ऐन मौके पर ही कैंसिल करना पड़ा। जिसकी वजह से पब्लिक बुरी तरह से भड़क गई और निराश फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर बवाल काटा।
jr ntr film devara pre release event cancelled due to overcrowding and security purposes
'देवरा' का प्री-रिलीज इवेंट हुआ रद्द (फोटो सोर्स- X)
Published on: 
Updated on: 

Why Jr NTR Film Devara Pre Release Event Cancelled: जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म देवरा इन दिनों सुर्खियों में है। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का एक इवेंट हैदराबाद में होने वाला था, जिसमें जूनियर एनटीआर भी शामिल होने वाले थे, लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से प्री-रिलीज इवेंट को ऐन मौके पर ही कैंसिल करना पड़ा। जिसकी वजह से पब्लिक बुरी तरह से भड़क गई और निराश फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर बवाल काटा।

सुरक्षा के लिहाज से कैंसिल हुआ शो

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, इस इवेंट में जूनियर एनटीआर भी शामिल होने वाले थे, लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इवेंट को लास्ट मूमेंट पर ही कैंसिल करना पड़ा। जूनियर एनटीआर के फैंस ने काफी बवाल मचाया। फैंस हर तरफ से ऑडिटोरियम में घुसने की कोशिश करने लगे। फिल्ममेकर Trivikram भी इस इवेंट में शामिल होने वाले थे, लेकिन भीड़ देखकर वो भी उल्टे पैर ही लौट गए।

वायरल वीडियो में दिखा फैंस का क्रेज

सोशल मीडिया पर इस इवेंट के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें साफ दिख रहा है कि जूनियर एनटीआर को देखने लिए फैंस कितने ज्यादा एक्साइटेड थे। लास्ट मूमेंट पर उनके ना आने की खबर से सभी निराश हो गए। हालांकि इवेंट के कैसिंल होने से फैंस काफी नाराज भी दिखे। बता दें कि फिल्म देवरा का डायरेक्शन शिवा कोराटाला ने किया है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ सैफ अली खान ने भैरा और जान्हवी कपूर थंगम के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म सितंबर 2024 में तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज की जाएगी। यह भी देखें-फवाद खान की फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ के भारत में रिलीज पर मचा बवाल, MNS नेता की धमकी ‘उसे पीटा जाएगा ….’

दो पार्ट में होगी रिलीज

फिल्म देवरा को 2 पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। जूनियर एनटीआर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि पहले फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज करने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन जैसे-जैसे शूटिंग हुई अहसास हुआ कि इस फिल्म की कहानी ऐसी है, जिसे दो पार्ट्स में ही रिलीज करना सही होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com