किम कार्दशियन चुटकी में खरीदती हैं प्राइवेट जेट और लक्ज़री घर, जानें कितनी है नेटवर्थ

किम कार्दशियन अमेरिकी रियलिटी स्टार है नेटवर्थ के मामले में वो शाहरुख़ खान और सलमान खान को भी पीछे छोड़ चुकी हैं। किम 14 हजार करोड़ रुपए के मालिक हैं और वह चुटकी में प्राइवेट जेट खरीद लेती हैं, तो वहीं चुटकी में आलीशान बंगला खरीद लेती हैं। वह लाइफ भी शाही अंदाज में जीती हैं। हाल ही में अनंत अंबानी की शादी में उन्हें देखा गया था जिसके बाद से वह भारत में चर्चा का विषय बन गई हैं।
Kim Kardashian Net worth
Published on
Updated on

मुंबई: किम कार्दशियन अपनी बहन के साथ अनंत अंबानी की शादी में नजर आई थी और इस दौरान उनकी खूब चर्चा हुई। किम ने मुंबई में रिक्शा की सवारी भी की और यह बताया कि मुंबई के लोगों ने जिस तरह से उनका स्वागत किया वह अभूतपूर्व था और इंडिया में वक्त बिताने का उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा। किम कार्दशियन अपने लुक को लेकर पहचानी जाती है सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर खूब वायरल होती है और फैंस भी उनके बारे में जुड़ी जानकारी लगातार पाना चाहते हैं।

फ़ोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक 2022 में किम कार्दशियन की नेटवर्क 1.7 बिलियन यूएस डॉलर थी। हिंदुस्तानी रुपए के मुकाबले अगर बात करें तो वह 14 हजार करोड रुपए की संपत्ति की मालकिन है। साल 2022 में उन्होंने एक प्राइवेट जेट खरीदा था, जो कस्टम मोडिफिकेशन के साथ उन्हें 150 मिलियन डॉलर का पड़ा था, यानी उसकी कीमत इंडियन करेंसी के हिसाब से हुई करीब 1255 करोड रुपए।

Kim Kardashian Photo

किम कार्दशियन कैसे बनी करोड़पति 

किम कार्दशियन की खुद की कॉस्मेटिक कंपनी है, जो करोड़ों रुपए का बिजनेस करती है। इस कंपनी में ब्यूटी प्रोडक्ट से लेकर शरीर को सुडौल और सुंदर बनाने की भी विकल्प मौजूद हैं। किम कार्दशियन ने 2017 में अपनी कंपनी केकेडब्ल्यू की स्थापना की थी। बिजनेस के शुरुआत में ही कंपनी को प्रचंड मुनाफा हुआ। उनकी एक प्रोडक्ट किट सिर्फ दो घंटे में ही 3 लाख से ज्यादा बिकने वाली किट बन गई और उसे कंपनी ने उसे साल करीब 100 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू प्राप्त किया। जिसके बाद से किम कार्दशियन ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कंपनी लगातार बड़ा मुनाफा कमाने लगी। इतना ही नहीं वह टीवी रियलिटी स्टार हैं। मॉडलिंग भी करती हैं। विज्ञापनों से भी उन्हें पैसा मिलता है। इसके अलावा सोशल मीडिया से भी उन्हें बहुत बड़ा मुनाफा होता है। कुल मिलाकर उनकी सालाना कमाई 900 करोड रुपए की है। जिसमें एक्टिंग, मॉडलिंग और बिजनेस सभी कुछ शामिल है।

Kim Kardashian Privet jet

किम कार्दशियन की नेट वर्थ 

किम कार्दशियन की कुल संपत्ति की अगर बात की जाए तो वह 14 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति की मालिक हैं जो भारत में कई करोड़पतियों के मुकाबले काफी ज्यादा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी शाहरुख खान और सलमान खान को किम ने नेटवर्थ के मामले में काफी पीछे छोड़ रखा है। शाहरुख खान की कुल संपत्ति 6 हजार करोड़ के आसपास ही है। वहीं सलमान खान की कुल संपत्ति करीब 3 हजार करोड़ के आसपास है। दोनों की नेटवर्थ को अगर मिला भी दी जाए तो भी किम कार्दशियन का पलड़ा भारी रहेगा।

सैकड़ों करोड़ की कार और बंगले 

किम कार्दशियन के पास लैंबॉर्गिनी, रोल्स-रॉयस, मर्सिडीज़ और फेरारी जैसी लक्जरी कारों की लंबी सूची है और उनके कारों के कलेक्शन में सैकड़ो करोड़ रुपये कार मौजूद है। किम कार्दशियन के पास बंगलों की भी एक लिस्ट है। समय-समय पर इन्होंने अमेरिका के कैलिफोर्निया समेत अलग-अलग इलाकों में अपने घर बनाए हैं। किम कार्दशियन के लगभग सभी घर अपनी बनावट और खास शैली के लिए पहचाने जाते हैं। कैलिफोर्निया का यह घर 2019 में करीब 15 करोड रुपए की लागत से बना था। इसी तरह अमेरिका के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग संपत्ति किम के पास है।

Kim Kardshian home california

किम का जन्म और शुरुआती करियर 

किम कार्दशियन आर्मेनियन पिता अटॉर्नी रॉबर्ट कार्दशियन और स्कॉटिश मां क्रिस जेनर की बेटी हैं। किम कार्दशियन का जन्म 21 अक्टूबर 1980 को अमेरिका में हुआ था। किम की दो बहने कर्टनी और क्लोही हैं। किम कार्दशियन के भाई का नाम रॉबर्ट है। किम को अभिनय के क्षेत्र में पहला मौका अमेरिकी टेलीविजन सीरीज 'बियोंड द ब्रेक' से मिला। इसके बाद वह साल 2008 में कारमेन इलेक्ट्रा के साथ डिजास्टर मूवी में लीजा के किरदार में नजर आई और यहीं से उन्हें टीवी का रियलिटी स्टार कहा जाने लगा।

Kim Kardashian Insta Page

दुनिया भर में किम कार्दशियन के फैंस 

किम कार्दशियन अपनी खूबसूरती और शरीर की सुंदरता को लेकर पहचानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर इन्हें लोग काफी पसंद करते हैं और उनकी तस्वीर खूब वायरल होती है। सोशल मीडिया पर उनकी फॉलोइंग करीब 361 मिलियन के आसपास है। इतने से ही अंदाजा लगाया जा सकता है की बड़ी संख्या में इन्हें लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com