Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ED ने दिया श‍िल्‍पा शेट्टी और राज कुंद्रा को जुहू वाला घर खाली करने का नोटिस, हाई कोर्ट में लगाई गुहार

श‍िल्‍पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने मुंबई हाई कोर्ट का रुख किया है। ED ने कपल को जुहू वाला बंगला और पुणे स्‍थ‍ित फार्म हाउस खाल करने का नोटिस दिया है। अब दोनों ने इस नोटिस के ख‍िलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है।

  • By निक्की राय
Updated On: Oct 10, 2024 | 06:08 PM

ED ने दिया श‍िल्‍पा शेट्टी और राज कुंद्रा को जुहू वाला घर खाली करने का नोटिस (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को ईडी की ओर से मुंबई के जुहू इलाके में मौजूद उनके आलीशान बंगले को खाली करने का नोटिस मिला है। ईडी की ओर से कथित क्रिप्टो संपत्त‍ि पोंजी स्कीम मामले में शिल्पा शेट्टी के पवना झील के पास वाले फार्म हाउस और जुहू वाले बंगले को अस्थायी तौर पर जब्त कर लिया है। कपल को इस बंगले को जल्दी ही खाली करने का नोटिस दिया गया है। इस नोटिस के खिलाफ शिल्पा और राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाई कोर्ट में गुहार लगाई है।

बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की याचिका

बुधवार को जस्‍ट‍िस रेवती मोहिते-डेरे और जस्‍ट‍िस पृथ्वीराज चव्हाण की बेंच ने शिल्पा और राज कुंद्रा की याचिका पर सुनवाई की। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने वकील प्रशांत पाटिल के जरिए याचिका दायर की। जिसमें बताया गया कि 27 सितंबर, 2024 को कुंद्रा कपल को ED की ओर से एविक्‍शन नोटिस मिला था। इसे शिल्पा और उनके पति ने ‘अर्थहीन, लापरवाह और मनमानी’ बताया है।

अदालत से लगाई गुहार

इस नोटिस के खिलाफ एक्ट्रेस और उनके पति ने अदालत से गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि उनके घर और परिवार की रहने के अधिकार की रक्षा की जाए। ED ने नोटिस में केवल 10 दिनों के अंदर जुहू वाले बंगले और पुणे के फार्म हाउस को खाली करने का निर्देश दिया है। बता दें कि कथ‍ित पोंजी स्‍कीम मामले में शिल्पा और उनके पति पर साल 2018 से ही कार्रवाई चल रही है। जब ईडी ने अमित भारद्वाज के खिलाफ मामला दर्ज किया, उसके बाद से इन दोनों का नाम भी इस केस में शामिल हुआ। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर बिटकॉइन के रूप में निवेशकों के साथ 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी की है।

यह भी देखें-मनोज तिवारी पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, फिल्मों से निकलवाने का लगाया आरोप

ईडी के साथ कर रहे हैं सहयोग

अदालत में दाखिल की गई याचिका में याचिका में श‍िल्‍पा और राज कुंद्रा ने कहा है कि वो ईडी की जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने याचिका में आगे कहा है कि अब तक कपल ने 2018 से 2024 के बीच मिले सभी समन का सही से जबाव भी दिया है।

Ed gives notice to shilpa shetty and raj kundra to vacate juhu house couple appeals in high court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 10, 2024 | 06:08 PM

Topics:  

  • Bombay High Court
  • Raj Kundra
  • Shilpa Shetty

सम्बंधित ख़बरें

1

रोहित पवार की कंपनी ने गन्ना पेराई शुल्क को दी चुनौती, बंबई हाई कोर्ट पहुंची बारामती एग्रो लिमिटेड

2

बच्चू कडू आंदोलन स्थल खाली करने के लिए तैयार, हाई कोर्ट के आदेश पर बोले- पुलिस हमारी व्यवस्था करे

3

Nagpur: शाम 6 बजे तक मैदान खाली करें नहीं तो…नागपुर में आंदोलन कर रहे क‍िसानों को हाईकोर्ट का आदेश

4

1.5 लाख की वाइन, 920 की चाय, शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बास्टियन का मेन्यू देखकर उड़ जाएंगे होश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.