Aamir Khan-Kiran Rao के रिश्ते पर Kangana Ranaut ने कह दी ये बात, बोलीं-‘शोना बेबी बोलकर प्यार लुटाते हैं’
Kangana Ranaut on Aamir Khan and Kiran Rao Relationship: अपनी अपकमिंग मूवी इमरजेंसी के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत ने अपने एक इंटरव्यू में किरन राव और आमिर खान के रिश्ते पर काफी तीखे बोल बोले हैं। उन्होंने आमिर खान के उनकी एक्स वाइफ किरण और रीना दत्ता के रिश्ते पर उनका मजाक बनाया है।
- Written By: निक्की राय
कंगना ने किया आमिर खान और उनकी बीवियों पर कमेंट (डिजाइन फोटो) क्रेडिट-इंस्टाग्राम
Kangana Ranaut on Aamir Khan and Kiran Rao Relationship: बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग मूवी इमरजेंसी के प्रमोशन में काफी बिजी है। प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में किरन राव और आमिर खान के रिश्ते पर काफी तीखे बोल बोले हैं।
आमिर का दोनों बीवियों से रिश्ता का खास
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का अपनी दोनों ही एक्स वाइफ से बहुत ही अच्छा रिश्ता है। ये तीनों अक्सर आपस में मिलते-जुलते नजर आते हैं। पिछले कुछ वक्त में आमिर अपनी फैमिली पर खास ध्यान देते नजर आ रहे हैं। एक्टर आमिर खान भी इस बात को मानते हैं कि उनका एक्स वाइफ किरण राव और रीना दत्ता दोनों से ही अच्छा बॉन्ड है। इस रिश्ते को लेकर आमिर को खूब ट्रोल भी किया जाता है। वहीं, इस बार कंगना ने भी उनके रिश्ते पर कुछ ऐसा बोल दिया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
मजाक उड़ाती आईं नजर
म्याशेबल इंडिया के साथ बातचीत करते हुए कंगना आमिर खान और उनकी दोनों एक्स वाइफ के साथ उनके रिश्ते का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस उन सभी लोगों का मजाक उड़ाती नजर आती हैं, जो तलाक या ब्रेकअप के बाद भी अपने एक्स पार्टनर्स पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। इस बयान को लोग अब सीधे आमिर और उनकी दोनों एक्स वाइफ से जोड़ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
KBC On DD: दूरदर्शन पर लौट रहा है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, जानें कितने बजे आएगा अमिताभ बच्चन का ये शो
Varanasi Update: 1200 करोड़ की ‘वाराणसी’ के सेट से लीक हुई तस्वीर, उग्रभट्टी गुफाओं का भव्य सीन देख चौंके फैंस
Governor Release Date: गवर्नर की स्क्रिप्ट पढ़ते ही रोमांचित हो गए थे मनोज बाजपेयी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
कंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhata का दमदार मोशन पोस्टर जारी, नर्स और वार्ड बॉय की बहादुरी को मिलेगा सम्मान
यह भी पढ़ें-बारात वाले Viral Video पर Naga Chaitanya ने तोड़ी चुप्पी, कहा-‘शादी की उल्टी गिनती…’
कंगना ने आमिर खान को मारा ताना?
म्याशेबल इंडिया के साथ बात करते हुए कंगना ने कई खुलासे भी किए। एक्ट्रेस से जब सवाल किया गया कि क्या आज भी वो अपने किसी एक्स से कनेक्शन में हैं, तो इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं कभी भी अपने किसी एक्स के साथ कनेक्शन में नहीं रही हूं। मैं उन लोगों में से बिल्कुल भी नहीं हूं, जो ब्रेकअप और तलाक लेकर भी अपने एक्स पार्टनर्स को बेबी शोना कहकर प्यार लुटाते हैं। अरे फिर अलग हुए ही क्यों……साथ ही रहना चाहिए था।’ कंगना के इस बयान को सुनकर फैंस अब इसे सीधे तौर पर एक्टर आमिर खान पर निशाना मान रहे हैं।
