मुंबई: शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता है। शाहरुख खान का स्टारडम दम 90 के दशक से अब तक बरकरार है। शाहरुख खान अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों की दिलो दिमाग पर छा गए थे और आज भी उनकी शोहरत का जलवा बरकरार है। फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी शाहरुख खान हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। शाहरुख खान के फैंस उनसे जुड़ी छोटी सी छोटी बात को जानना और सुनना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर भी शाहरुख खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर शाहरुख खान को 47 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। जबकि सिर्फ 6 नाम ऐसे हैं जिन्हें शाहरुख खान फॉलो करते हैं और उन 6 नाम में भी तीन नाम उनके बेटा, बेटी और पत्नी का है जबकि तीन और लोगों में पूजा ददलानी गुरुनानी, काजल आनंद और आलिया छिबा का नाम शामिल है। आइए जानते हैं शाहरुख खान जिन्हें फॉलो करते हैं वह तीन लोग आखिर कौन है।
पूजा ददलानी गुरनानी
शाहरुख खान के इंस्टाग्राम पेज पर जाने के बाद 6 लोग का नाम सामने आता है जिन्हें शाहरुख खान फॉलो करते हैं। उनमें पूजा ददलानी, सुहाना खान, काजल आनंद, आर्यन खान, आलिया छिबा और गौरी खान का नाम शामिल है। पूजा ददलानी शाहरुख खान की टैलेंट मैनेजर है और वह करीब एक दशक से भी अधिक समय से शाहरुख खान के लिए मैनेजर की भूमिका निभा रही हैं।
पूजा ने शाहरुख खान के मैनेजर के रूप में अपने करियर की शुरुआत 2012 में शुरू की थी और तब से लेकर अब तक वो शाहरुख खान की मैनेजर बनी हुई हैं। पूजा ददलानी शाहरुख खान के रेड चिली एंटरटेनमेंट और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम सहित उनके बिजनेस शेड्यूल को संभालती है। रिपोर्ट के मुताबिक पूजा ददलानी की सालाना इनकम 7 से 8 करोड़ रुपए की है और कहा यह भी जाता है कि उनके पास 45 से 50 करोड़ रुपए की संपत्ति है। हाल ही में उन्होंने बांद्रा में एक आलीशान घर भी खरीदा है।
जिसका इंटीरियर डिजाइन गौरी खान ने किया था। पूजा ददलानी शाहरुख खान के साथ हमेशा नजर आती हैं। इतना ही नहीं आर्यन खान के ड्रग्स मामले में भी वह शाहरुख खान के परिवार के साथ खड़ी नजर आई थी।
काजल आनंद
शाहरुख खान जिन्हें फॉलो करते हैं उनमें से एक नाम काजल आनंद का भी है। काजल आनंद फेमस वकील रह चुकी हैं। संजय दत्त समेत कई सेलिब्रिटीज के लिए उन्होंने कोर्ट में पैरवी की है। हालांकि अब वह वकालत के पेशे से दूर हैं और अपने एक दोस्त के डिजाइनर काम में वह उनकी मदद करती हैं।
शाहरुख खान के साथ उनका करीबी रिश्ता माना जाता है। कहा जाता है कि शाहरुख खान के शुरुआती समय में काजल आनंद में शाहरुख खान की काफी मदद की थी और यही वजह है कि वह शाहरुख खान के परिवार के काफी करीब हैं। शाहरुख खान खुद काजल आनंद के लिए बर्थडे के दौरान पार्टी रखते हैं।
आलिया छिबा
आलिया छिबा वो नाम है जिसे इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान फॉलो करते हैं। आलिया छिबा सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड हैं, दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचाती है। सुहाना खान अक्सर ही अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ नजर आती है। असल में आलिया और सुहाना खान रिश्तेदार भी हैं। आलिया शाहरुख खान के साले की बेटी है यानी वह गौरी खान के भाई की बेटी हैं।
इस हिसाब से गौरी खान आलिया की बुआ और शाहरुख खान रिश्ते में फूफा लगते हैं। सुहाना के साथ उनके करीबी अक्सर ही सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। आलिया उन लोगों में शामिल है जो शाहरुख खान के परिवार के हर फंक्शन में नजर आती हैं।