Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रिंस नरूला के घर में गूंजी किलकारी, पत्नी युविका चौधरी ने दिया नन्हीं परी को जन्म

दिवाली से पहले प्रिंस नरूला और पत्नी युविका चौधरी के घर में खुशियां दस्तक दी हैं। कपल एक नन्ही परी के माता-पिता बने हैं। युविका ने शनिवार रात को बेटी को जन्म दिया हैं। कपल ने अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू किया हैं।

  • By सोनाली झा
Updated On: Oct 20, 2024 | 03:39 PM

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी एक नन्ही बेटी के माता-पिता बनें

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: दिवाली से पहले प्रिंस नरूला और पत्नी युविका चौधरी के घर में खुशियां दस्तक दी हैं। कपल एक नन्ही परी के माता-पिता बने हैं। युविका चौधरी ने शनिवार रात को बेटी को जन्म दिया हैं। प्रिंस नरूला और पत्नी युविका चौधरी ने अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू किया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंस के पिता जोगिंदर नरुला ने इस खबर को कंफर्म किया है।

प्रिंस नरूला के पिता ने बताया कि युविका चौधरी ने बेटी को जन्म दिया हैं। हम सब बहुत खुश हैं। कुछ महीने पहले ही प्रिंस नरूला इस गुड न्यूज को खास अंदाज में सोशल मीडिया पर शेयर किया। प्रिंस और युविका जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। उन्होंने आने वाले बच्चे के लिए खास तैयारी की है। साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है।

ये भी पढ़ें- तेजाब के खुंखार विलेन लोटिया पठान है गुजरती सिनेमा के अमिताभ बच्चन

प्रिंस नरूला ने फोटो के कैप्शन में लिखा है कि सभी को नमस्कार, मुझे नहीं पता कि मैं अभी अपनी फीलिंग्स कैसे जाहिर करूं, क्योंकि हम बहुत खुश हैं और साथ जो घबराए हुए भी हैं। भगवान का आभारी भी हैं। साथ ही माता-पिता बनने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। क्योंकि प्रीविका यानी प्रिंस और युविका का बच्चा आने वाला हैं।

प्रिंस ने आगे लिखा कि बेबी युविका चौधरी तुम दूसरे नंबर पर आ जाओगी। मेरे मम्मी और पापा के लिए मैं दूसरे नंबर पर आ जाऊंगा। हमारी जिंदगी का जो सेंटर होने वाला है या वाली है, वो आने वाला है। जैसे सब माता-पिता सोचते हैं मेरे भी वो सपने थे। जैसे हमारे मां-बाप ने हमें पाला और अच्छा इंसान बनाया है। हम भी अपने बेबी को अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करेंगे।

एक्टर ने आगे बताया कि भगवान का शुक्र है, जिसने हर खुशी दी है हमें। थैंक्स बेबी मुझे जिंदगी का सबसे अच्छा गिफ्ट देने के लिए। अब इस गिफ्ट के साथ मैं और हमारे माता-पिता दोबारा जीएंगे। मैं इंतजार नहीं कर सकता, जब दादा-दादी और नाना-नानी इसको बड़ा करेंगे। जैसे उन्होंने हमें किया था। बेबी तुम बच्चे को इंग्लिश सीखाना, मैं उसे पंजाबी और हिंदी सीखा दूंगा। थोड़े दिन बाद मेरा नंबर दो आने वाला हैं।

ये भी पढ़ें- ‘जादूगर’ ने बना दिया था कुमार सानू का करियर

Prince narula and yuvika chaudhary became parents of a little daughter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 20, 2024 | 03:39 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

‘नारियल’ फूटते ही लग सकती है आचार संहिता, घोषणा को लेकर उत्सुकता, शाम का हो सकता है मुहूर्त

2

धर्मशाला में भारत का जोरदार धमाका, साउथ अफ्रीका से लिया हार का बदला, 7 विकेट से जीता मुकाबला

3

‘बिहार का बेटा अध्यक्ष बना’, नितिन नबीन की ताजपोशी पर गदगद मनोज तिवारी

4

कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम से जुड़ने लगे उत्तर भारतीय, ऑटो-टैक्सी चालकों से संवाद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.