Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अनंत-राधिका के रिसेप्शन में पहुंच सकते हैं पीएम मोदी, फिल्मी हस्तियों को भी भेजा गया न्योता

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन 13 जुलाई को किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभ आशीर्वाद की रस्म शाम 6 बजे से शुरू होगा। अनंत और राधिका के शुभ आशीर्वाद रस्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। अनंत और राधिका के शुभ आशीर्वाद रस्म के लिए फिल्मी हस्तियों को भी न्योता भेज दिया गया है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 13, 2024 | 03:35 PM

(सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शुक्रवार यानी 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे। 13 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में खास मेहमानों का डिनर होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभ आशीर्वाद की रस्म शाम 6 बजे से शुरू होगा। अनंत और राधिका के शुभ आशीर्वाद रस्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।

अनंत और राधिका के शुभ आशीर्वाद रस्म के लिए फिल्मी हस्तियों को भी न्योता भेज दिया गया है। शुभ आशीर्वाद रस्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, शाहिद कपूर, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, राम चरण, उपासना कामिनेनी, एटली, कृष्णा प्रिया, रजनीकांत, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, करण जौहर, अनन्या पांडे, कृति सनोन समेत कई फिल्मी हस्तियों के स्टार शामिल हो सकते हैं।

अनंत अंबानी की शादी के बाद राधिका मर्चेंट अंबानी की बहू बनकर एंटीलिया पहुंचीं, जहां नई दुल्हन का जोरदार स्वागत किया गया। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट पर फूलों की बारिश की गई। दूल्हे की भाभी यानी श्लोका अंबानी ने अनंत और राधिका का तिलक लगाकर घर में स्वागत किया। स्वागत करने के बाद भाभी श्लोका ने राधिका को गले लगाया। भाई आकाश भी आनंद पर प्यार लुटाते हुए लगे से लगा लिया।

सम्बंधित ख़बरें

असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा

PM Modi के फर्जी साइन से 4 लाख की उगाही का प्रयास, मुंबई में 2 गिरफ्तार

‘चूल्हे जलाने तक के पैसे नहीं, शहर छोड़ो, गांव भागो…’,LPG किल्लत पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

Assam Chunav 2026: शाही परिवार की हार की सेंचुरी लगेगी, असम में PM मोदी का कांग्रेस पर वार, जनता से की ये अपील

राधिका मर्चेंट ने विदाई सेरेमनी में असली सोने के धागों से बना लहंगा पहना था। राधिका का लहंगा मल्टी पैनल वाला बनारसी ब्रोकेड का था। राधिका ने लहंगे के साथ असली सोने से बना ब्लाउज पेयर किया था।  इसके साथ राधिका ने मैचिंग बनारसी ब्रोकेड का दुपट्टा पेयर किया था राधिका ने हैवी नेकलेस, मांग टीका, हाथ फुल और मैचिंग इयररिंग्स पहने थे। वहीं अनंत अंबानी गोल्डन शेरवानी में नजर आए।

अनंत और राधिका की शादी में देश-विदेश की हस्तियों ने रौनक बिखेरा। शादी का जश्न दी दिन और जारी रहगा। 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद है, जबकि 14 जुलाई को मंगल उत्सव है। इन दोनों फंक्शन में रैपर यो यो हनी सिंह भी परफॉर्म कर सकते हैं। हनी सिंह शादी से एक दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। हनी सिंह के प्रशंसकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिनमें से एक ने उनके साथ सेल्फी ली और सम्मान के तौर पर उनके पैर भी छुए। इस दौरान रैपर ने हंसते हुए कहा कि इतना बूढ़ा नहीं हुआ मैं। बता दें कि हनी सिंह ने हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के रिसेप्शन में परफॉर्म किया था।

Pm modi may attend the reception of anant ambani and radhika merchant

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2024 | 03:35 PM

Topics:  

  • Anant Ambani
  • Narendra Modi
  • radhika merchant

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.