Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कंगना और हेमा मालिनी अपनी सीट पर आगे, जानें अन्य फिल्मी सितारों का हाल

लोकसभा चुनाव 2024 में कई फिल्मी सितारें भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसमें कंगना रनौत, हेमा मालिनी, दिनेश लाल यादव, मनोज तिवारी, पवन सिंह और रवि किशन समेत कई सितारों के नाम शामिल हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 04, 2024 | 12:32 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 4 जून यानी आज वोटों की गिनती की जा रही है। इस बार कई फिल्मी सितारें भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसमें कंगना रनौत, हेमा मालिनी, दिनेश लाल यादव, मनोज तिवारी, पवन सिंह और रवि किशन समेत कई सितारों के नाम शामिल हैं।

कंगना रनौत

एक्ट्रेस कंगना रनौत पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार कंगना रनौत आगे चल रही हैं। इस सीट पर एक्ट्रेस का मुकाबला कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से है। एक्ट्रेस लगातार आगे चल रही हैं।

हेमा मालिनी

मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हेमा मालिनी 118925 वोटों से आगे चल रही हैं। इस सीट पर एक्ट्रेस का मुकाबला कांग्रेस के मुकेश धनगर से है। मुकेश धनगर 40060 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है।

सम्बंधित ख़बरें

कंगना रनौत के बयान पर क्यों भड़के प्रकाश राज? एआर रहमान का किया समर्थन, ‘इमरजेंसी’ फिल्म पर भी की टिप्पणी

संसद में ‘ड्रीम गर्ल’ संग कंगना रनौत ने बिताए सुकून के पल, हेमा मालिनी के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

‘लॉक अप’ सीजन 2 का ऐलान, नेटफ्लिक्स पर होगी वापसी, क्या एक बार फिर होस्ट बनेंगी कंगना रनौत?

धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से नवाजे जाने पर गदगद हुईं हेमा मालिनी, पोस्ट शेयर कर बोलीं- बहुत गर्व है…

मनोज तिवारी

भोजपुरी एक्टर और बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से खड़ें हैं। मनोज तिवारी 81020 वोटों से आगे चल रहे हैं। मनोज तिवारी का मुकाबला कांग्रेस के कन्हैया कुमार से है। कन्हैया कुमार 55516 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

रवि किशन

भोजपुरी एक्टर और बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। रवि किशन को अभी तक 1 लाख 32 हजार 899 वोट मिले हैं। वहीं समाजवादी पार्टी की काजल निषाद को 1 लाख 13 हजार 895 वोट ही मिले हैं। दोनों के बीच 19 हजार का अंतर बना हुआ है।

अरुण गोविल

दिग्गज एक्टर अरुण गोविल बीजेपी के तरफ से मेरठ लोकसभा सीट से खड़े हैं। अरुण गोविल 95958 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी की सुनीता वर्मा 66481 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

दिनेश लाल यादव

भोजपुरी एक्टर और बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ आजमगढ़ लोकसभा सीट से खड़े हैं। हालांकि आजमगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव 37245 वोटों से सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं निरहुआ 21883 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

पवन सिंह

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पवन सिंह एनडीए उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाह से पीछे चल रहे रहे हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से खड़े हैं। उनके खिलाफ बीजेपी प्रत्याशी एसएस अहलूवालिया है।

Kangana and hema malini are leading in their seats from lok sabha elections 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2024 | 12:32 PM

Topics:  

  • Hema Malini
  • Kangana Ranaut
  • Lok Sabha Election 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.