कोहली भारत का गौरव हैं, मैं उनकी बहुत प्रशंसा करता हूं: जैकी श्रॉफ ने की विराट की तारिफ
जैकी श्रॉफ ने रणवीर इलाहाबादिया के साथ इंटरव्यू में बात करते हुए विराट कोहली का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विराट कोहली भारत के गौरव हैं। मैं उनकी बहुत तारीफ करता हुं।
- Written By: मृणाल पाठक
जैकी श्रॉफ और विराट कोहली (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर स्टाक कलाकार जैकी श्रॉफ अपने शानदार किरदार के लिए काफी फेमस हैं। वह अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए वायरल होते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने शुरुआती संघर्षों के बारे में बात करते हुए क्रिकेट जगत के दिग्गज और भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के बारे में दिल छू लेने वाली बात कही।
जैकी श्रॉफ ने रणवीर इलाहाबादिया के साथ इंटरव्यू में बात करते हुए विराट कोहली का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विराट कोहली भारत के गौरव हैं। मैं उनकी बहुत तारीफ करता हुं। इससे पहले भी जैकी श्रॉफ कई मौकों पर विराट कोहली की तारीफ कर चुके हैं। वह अक्सर खुद को उनका फैन बताते हैं।
Jackie Shroff said, “Virat Kohli is the pride of India, I admire him a lot”. (TRS with Ranveer). pic.twitter.com/BQDejH5Wzy — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 13, 2024
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
शुभमन गिल ने रचा इतिहास: शिखर धवन और विराट कोहली को पछाड़कर निकले आगे, इस चक्कर में चूके दोहरा शतक
विरोधी से दोस्त बनने तक का सफर…विलियमसन के रिटायरमेंट पर कोहली का भावुक पोस्ट, जानें क्या कुछ कहा
काफी समय पहले जैकी श्रॉफ ने विराट कोहली को लेकर एक मजेदार वीडियो शेयर किया था। जिसमें विराट कोहली कुछ बोलते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन आवाज जैकी श्रॉफ की है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था।
इस इंटरव्यू के दौरान जग्गू दादा ने अपने अतीत को याद किया। उन्होंने बताया कि वह कैसे चॉल में रहा करते थे। अपना अनुभव शेयर करते हुए जग्गू दादा बताते हैं कि जहां वह रहा करते थे वहां सात छोटी-छोटी इमारतें थी और सभी के लिए केवल तीन बाथरूम थे। हर सुबह लोग वहां लाइन लगाकर खड़े रहते थे।
यह भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन ने पेरिस ओलंपिक का वीडियो किया शेयर, नीरज चोपड़ा की जीत कहीं ये बातें
जानकारी के लिए बता दें कि भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के ना केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी कई फैंस है। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी सेलीब्रीटी ने विराट कोहली की तारीफ के पुल बांधा है। इससे पहले भी कई सेलीब्रीटी ने उन्हें अपनी पसंदीदा बताया है।
ज्ञात हो कि विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद ही टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह केवल अब वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं। हाल ही में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। हालांकि वह उस सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए और भारत इस सीरीज में 0-2 से हार गया।
