- Hindi News »
- Movies »
- Celebrities »
- Darshan Thoogudeepa Connection With Bellary Jail
बेल्लारी जेल बना दर्शन थुगुदीपा का नया ठिकाना, इस जगह से कन्नड़ अभिनेता का है पुराना नाता
- Written By: अनिल सिंह
कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को बेल्लारी जेल शिफ्ट कर दिया गया है, परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार से दर्शन के वीडियो वायरल होने पर ये एक्शन लिया गया है। लेकिन इस जेल से कन्नड़ एक्टर दर्शन का पुराना नाता है। आइए जानते हैं कि जेल से अभिनेता का क्या रिश्ता है।

बेंगलुरु: कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार से बेल्लारी जेल भेज दिया गया। वह रेणुकास्वामी हत्याकांड के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में हैं। दर्शन की एक तस्वीर रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेंगलुरु के 24वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को दर्शन को बेल्लारी जेल में स्थानांतरित करने की अनुमति दी थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में वह एक आदतन अपराधी समेत तीन लोगों के साथ जेल परिसर में एक कुर्सी पर बैठकर और हाथ में कॉफी का मग लेकर धूम्रपान करते नजर आ रहा था। इस तस्वीर को लेकर काफी विवाद भी हुआ। अदालत ने हत्याकांड के अन्य सह-आरोपियों को भी राज्य की विभिन्न जेलों में स्थानांतरित करने की अनुमति दी है और उनमें से कुछ को आज स्थानांतरित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- बीजेपी से निष्कासित होंगी कंगना रनौत ! जेपी नड्डा से एक्ट्रेस ने की मुलाकात
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
वायरल वीडियो में दर्शन पी रहे थे सिगरेट
तस्वीर में दर्शन कुर्सी पर आराम की मुद्रा में बैठे हैं और उनके एक हाथ में सिगरेट एवं दूसरे में कॉफी मग नजर आ रहा है। इसके अलावा, दर्शन का एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह जेल से वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति से बात करते दिखाई दे रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा कारणों से तथा प्रशंसकों की भीड़ से बचने के लिए दर्शन को आंध्र प्रदेश के मार्ग के जरिये बेल्लारी की जेल में स्थानांतरित किया गया है।
भारी सुरक्षा के बिच बेल्लारी जेल पहुंचे दर्शन
उन्होंने बताया कि दर्शन को पुलिस एसयूवी में परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार से बाहर लाया गया, जिसके बाद चिक्काबल्लापुर के पास उन्हें पुलिस वैन में बिठाकर कड़ी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय शहर बेल्लारी की जेल ले जाया गया। दर्शन ने काले रंग की टी-शर्ट और नीली जींस पहनी हुई थी। उसके पास पानी की बोतल और कुछ कपड़े भी थे।
बेल्लारी जेल से दर्शन का है पुराना नाता
कन्नड़ फिल्म ‘चौका’ के कुछ दृश्य बेल्लारी जेल में शूट किए गए थे, जिसमें दर्शन ने एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। बेंगलुरु की एक अदालत ने रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में आरोपी कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा, उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा और अन्य 15 आरोपियों की न्यायिक हिरासत नौ सितंबर तक बढ़ा दी है।
ये भी पढ़ें- ‘टाइगर अभी घायल है’, सलमान खान को देख ऐसा क्यों बोले फैंस
दर्शन को ‘विशेष सुविधा’ दिए जाने की प्रारंभिक जांच के बाद, परप्पना अग्रहारा जेल के मुख्य अधीक्षक सहित जेल के नौ अधिकारियों को उनकी ‘चूक’ के लिए सोमवार को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा, इस संबंध में जेल अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत दर्शन के खिलाफ भी तीन प्राथमिकी दर्ज की गईं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दर्शन के प्रशंसक 33-वर्षीय रेणुकास्वामी ने पवित्रा गौड़ा को घृणित संदेश भेजे थे, जिससे दर्शन नाराज हो गये थे। इस घटना के बाद कथित तौर पर रेणुकास्वामी की हत्या हो गयी थी। उसका शव नौ जून को यहां सुमनहल्ली में एक इमारत के बराबर में एक नाले के पास मिला था।
Darshan thoogudeepa connection with bellary jail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM










