- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Salman Khan Danced In Injury Fan Says Tiger Abhi Ghayal Hai
‘टाइगर अभी घायल है’, सलमान खान को देख ऐसा क्यों बोले फैंस
'टाइगर अभी घायल है' और 'द लीजेंड इस गेटिंग ओल्ड', सलमान खान को लेकर इस तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। चलिए जानते हैं आखिरकार सलमान के फैंस उनके बारे में ऐसा क्यों बोल रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: सलमान खान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ‘टाइगर अभी घायल है।’ दरअसल सोशल मीडिया पर सलमान खान के डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी ही पुरानी फिल्मों के हुक स्टेप करते हुए नजर आए। इसी आयोजन के एक अन्य वीडियो में जब वह सोनाली बेंद्रे से मिलने के लिए उठे तो वह बेहद दर्द में नजर आ रहे थे। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।
सलमान खान मुंबई पुलिस और बीएमसी द्वारा आयोजित ‘बच्चे बोले मोरिया’ आयोजन में नजर आए। उस समय उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी साथ दिखाई दी थीं। इस समारोह में सलमान खान ने अपनी ही पुरानी फिल्म के गीतों का हुक स्टेप भी किया। दरअसल ये आयोजन गणेश उत्सव के पहले मुंबई की जनता को इको फ्रेंडली गणेश मूर्ति के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया था। जहां सलमान खान और सोनाली बेंद्रे ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें- आईसी 814 द कंधार हाईजैक: पायलट के गले पर अब तक है गन पॉइंट का निशान
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के पांच वार्डों में पानी का टेंशन, 18 घंटे बाधित रहेगी पेय जल की आपूर्ति
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
‘मातृभूमि’ का नया गाना हुआ रिलीज, ‘मेरा जी नहीं भरा’ में दिखी नई जोड़ी की सिजलिंग केमिस्ट्री, फैंस एक्साइटेड
एयरपोर्ट पर फैन की हरकत से नाराज हुए Salman Khan, कंधे पर हाथ रखते ही दिया ऐसा रिएक्शन
दर्द में दिखे सलमान खान
बच्चे बोले मोरिया आयोजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान सोफे पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन सोनाली बेंद्रे के आने पर वह उठकर खड़े होते हैं और उनसे गले मिलते हैं। लेकिन उठकर खड़े होते समय सलमान खान दर्द में दिखाई दिए। सलमान खान कमर दर्द से जूझ रहे हैं, वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था।
सलमान खान की तबीयत भी इन दिनों कुछ खराब है जिसकी वजह से उनके स्वास्थ्य पर इसका असर भी दिखाई दे रहा है। लेकिन सलमान खान ने जब अपना हुक स्टेप किया तो वह प्रशंसकों का दिल जीतते हुए नजर आए, लोगों ने उनकी तारीफ की, कि दर्द में भी उन्होंने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया। क्योंकि लोग उनसे उम्मीद कर रहे थे कि वह यहां डांस जरूर करेंगे और उन्होंने वैसा ही किया।
सोशल मीडिया पर उस आयोजन के सलमान खान से जुड़े ढेर सारे वीडियो के उपलब्ध हैं। तमाम वीडियो पर फैंस कमेंट्स कर उनके डेडीकेशन की तारीफ कर रहे हैं। जबकि कुछ यूजर्स में यह भी लिखा है कि टाइगर अभी घायल है। एक यूजर ने लिखा कि द लीजेंड इस गेटिंग ओल्ड, सोशल मीडिया पर चर्चा चाहे जैसी भी हो लेकिन सलमान खान अपने प्रशंसकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। दर्द में भी वह फैंस के लिए हुक स्टेप करते हुए नजर आए हैं।
Salman khan danced in injury fan says tiger abhi ghayal hai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PMMesha Sankranti 2026: कब है मेष संक्रांति 2026? सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय न करें ये एक गलती
Apr 11, 2026 | 10:20 PMJehanabad Hostel Murder Case: कैंटीन गार्ड ने ही मासूम से की थी दरिंदगी, फिर कर दिया हत्या; पुलिस का खुलासा
Apr 11, 2026 | 10:14 PMCSK vs DC: कोहली-रोहित के खास क्लब में शामिल हुए संजू, T20 में यह कमाल करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय
Apr 11, 2026 | 10:10 PM2027 में किसी नए दल से गठबंधन नहीं, ‘इंडिया ब्लॉक’ ही करेगा BJP का मुकाबला; अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
Apr 11, 2026 | 10:10 PMअनुसूचित जाति आरक्षण, उप-वर्गीकरण पर 16-17 अप्रैल को होगी अहम सुनवाई
Apr 11, 2026 | 10:05 PMसबसे सुरक्षित वार्ड का यह हाल! भोपाल AIIMS के NICU में चूहे के आतंक से हड़कंप, क्या ऐसे बचेगा मासूमों का जीवन?
Apr 11, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM













