मुंबई: अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ के प्रमोशन में व्यस्त अनन्या पांडे पर दुख का पहाड़ टूट गया है और वह इस समय शोक में डूबी हुई हैं। अनन्या पांडे ने अपनी जिस करीबी के साथ 16 साल का लंबा वक्त बिताया उसके निधन के बाद अनन्या पांडे बुरी तरह प्रभावित हुई है और अनन्या पांडे इस समय शोक में हैं।
खुद अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने करीबी की मौत की जानकारी दी है। दरअसल अनन्या पांडे के पेट का निधन हो गया है। अनन्या पांडे के पेट का नाम फज था। और वह करीब 16 साल से अनन्या पांडे के परिवार का अहम सदस्य बना हुआ था। खुद अनन्या पांडे ने फज के निधन पर शोक जताया है।
ये भी पढ़ें- सिंघम अगेन पर रोहित शेट्टी ने बढ़ाया सस्पेंस, स्कॉर्पियो स्टंट से किसी और की होगी एंट्री
आप देख सकते हैं कि अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें फज की ढेर सारी तस्वीर है। पहली तस्वीर में अनन्या फज के साथ नजर आ रही हैं। अनन्या की उम्र काफी कम है, वही फज भी बहुत छोटा सा दिखाई दे रहा है। दूसरी फोटो में अनन्या अपनी बहन और मां के साथ दिखाई दे रही हैं। फज मां की गोद में लेटा हुआ है।
तीसरी तस्वीर में अनन्या और उनकी बहन सो रहे हैं बीच में फज भी मौजूद है। इसी तरह की ढेर सारी तस्वीर अनन्या पांडे ने फज की जारी की हैं। इसके अलावा उन्होंने कैप्शन में भी लिखा है, रेस्ट इन पीस, फज आई लव यू फाइटर, 16 साल हमारे साथ बिताने के लिए धन्यवाद, मैं आपको हर दिन मिस करूंगी।
अनन्या पांडे के काम की अगर बात करें तो वह जल्दी ‘कॉल मी बे’ नाम की वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। यह वेब सीरीज 6 सितंबर को प्राइम वीडियो पर प्रीमियम होगी। एक्ट्रेस ने जमकर इस वेब सीरीज का प्रमोशन किया है। अब देखना यह होगा कि यह वेब सीरीज दर्शकों को कितना पसंद आती है।