स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, वेदा और खेल खेल में का हाल हुआ बेहाल, जानें कलेक्शन
स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है। स्त्री 2 ने शुक्रवार को 10 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 441.15 करोड़ रूपये हो गया है। खेल खेल में ने शुक्रवार 57 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का टटोल कलेक्शन 26.62 करोड़ रूपया हो चूका है।
- Written By: सोनाली झा
फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
मुंबई: स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है। फिल्म को दर्शकों से रेस्पोंस मिल रहा है। स्त्री 2 के आगे खेल खेल में और वेदा का हाल बेहाल हो गया है। वहीं बॉक्स ऑफिस से डबल इस्मार्ट और मिस्टर बच्चन का पत्ता कट हो गया है। तंगलान भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं। आइए जानते हैं कि स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा और तंगलान ने बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की हैं।
स्त्री 2 की कमाई
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 60 करोड़ रूपये की कमाई की। स्त्री 2 ने शुक्रवार को 10 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 441.15 करोड़ रूपये हो गया है।
ये भी पढ़ें- राजकुमार राव के गॉडफादर बने हंसल मेहता
सम्बंधित ख़बरें
Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
सुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
खेल खेल में का कलेक्शन
खेल खेल में फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, फरदीन खान, तापसी पन्नू, अपारशक्ति खुराना और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय कुमार की फिल्म की कहानी फ्रेंडशिप पर आधारित हैं। खेल खेल में ने रिलीज के पहले दिन 5 करोड़ रूपये की कमाई की। खेल खेल में ने शुक्रवार 57 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का टटोल कलेक्शन 26.62 करोड़ रूपया हो चूका है।
वेदा का कलेक्शन
वेदा में जॉन अब्राहम, शरवरी, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। शरवरी ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बना दिया हैं। वेदा ने रिलीज के पहले दिन 6.30 करोड़ रुपये की कमाई की हैं। वेदा ने शुक्रवार को 23 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 20.48 करोड़ रूपया हो चूका है।
तंगलान का बिजनेस
साउथ एक्टर चियान विक्रम की फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में मालविका मोहनन और पार्वती थिरुवोथु भी अहम भूमिका निभा रही हैं। तंगलान ने रिलीज के पहले दिन 13.30 करोड़ रुपये की कमाई की। तंगलान ने शुक्रवार को 41 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का टटोल कलेक्शन 44.96 करोड़ रुपया हो चूका है।
ये भी पढ़ें- गुरु राघव जुयाल की किल देगी ओटीटी पर दस्तक
