Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्त्री 2 के आगे नहीं चला विजय के गोट का जादू, दूसरे दिन ही निकल गई फिल्म की हवा

विजय की फिल्म गोट ने दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 24.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 68.75 करोड़ रुपये हो गए हैं। स्त्री 2 ने 23वें दिन यानी शुक्रवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 507.50 करोड़ रुपये हो गया।

  • By सोनाली झा
Updated On: Sep 07, 2024 | 10:04 AM

स्त्री 2 और गोट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: साउथ एक्टर विजय की फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ यानी गोट 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। थलपति विजय के फैंस ढोल की थाप पर नाचते हुए फिल्म गोट का स्वागत किए हैं। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की हवा टाइट हो गई। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ के आगे विजय की फिल्म गोट का जादू नहीं चला है। आइए जानते हैं, स्त्री 2 और गोट ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई की है।

विजय की गोट

विजय की गोट में मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत, प्रभुदेवा, अजमल अमीर, योगी बाबू, तृषा कृष्णन और शिवकार्तिकेयन मुख्य भूमिका में है। फिल्म में विजय का डबल रोल दिखाया गया है। फिल्म को लेकर विजय के प्रशंसक के बीच भारी उत्साह देखने को मिला है। हालांकि समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। इसी बीच फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

गोट का कलेक्शन

विजय की फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ यानी गोट ने रिलीज के पहले दिन 43 करोड रुपए की ओपनिंग की। गोट ने दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 24.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 68.75 करोड़ रुपये हो गए हैं। विजय की फिल्म का जादू दर्शकों को पर नहीं चल रहा है। अब हर किसी की निगाहें इसके वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हुई है। विजय ने अपनी गोट फिल्म के ट्रेलर में अपने एक्शन से भरपूर अवतार से अपने प्रशंसकों को हैरान कर दिया।

ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना ने सिकंदर के लिए दिया लुक टेस्ट

स्त्री 2 की कहानी

स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। स्त्री 2 में सरकटा नाम का राक्षस गांव से महिलाओं को उठाकर ले जाता है। सरकटा कोई और नहीं बल्कि गांव का पूर्वज ही है जो कभी पितृसत्तात्मक सोच रखा करता था और महिलाओं को समाज में आगे बढ़ते नहीं देखना चाहता था। सरकटा एक-एक करके गांव की कई महिलाओं को उठा ले गया है और इस बार उसका अंत करने के लिए विक्की के साथ कई शक्तियां एक हो जाती हैं और उसका अंत करती हैं।

स्त्री 2 का कलेक्शन

स्त्री 2 रिलीज के बाद से अभी तक बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। स्त्री 2 करीब 60 करोड़ रूपये के बजट में बनी फिल्म है। स्त्री 2 ने कई बड़े-बड़े फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। स्त्री 2 ने हाल ही में 500 करोड़ रुपए के क्लब में एंट्री मारी हैं। स्त्री 2, 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। साल 2018 की फिल्म स्त्री के अगले पार्ट ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 दिन में 492.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। स्त्री 2 ने 23वें दिन यानी शुक्रवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 507.50 करोड़ रुपये हो गया।

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की जोड़ी फिर सिनेमाघरों मचाएगी धमाल

Box office collection of goat stree 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 07, 2024 | 10:04 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने किया उम्मीदवार का ऐलान, बी. सुदर्शन रेड्डी को बनाया प्रत्याशी

2

Made In India एप्पल की मची धूम, पिछली तिमाही में iPhone के एक्सपोर्ट में आया 63 फीसदी बूम

3

बेटी के हाथ में लगी चोट देखकर हैरान रह जाएगी तुलसी, वंदा और अंगद का होगा आमना-सामना

4

एनडीए संसदीय दल की बैठक संपन्न, सांसदों से मिले सीपी राधाकृष्णन, पीएम मोदी ने की ये अपील

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.