यश जौहर ने मुंबई आने के लिए अपने घर में की थी चोरी, फिर ऐसी बदली निर्माता की किस्मत
यश जौहर की मां ने अपने बेटे को मंबई चले आने की नसीहत दी थी। यश जौहर अपने घर से चोरी कर के मुंबई आ तो गए, लेकिन घर से पैसे गायब होने का शक उनके सिक्योरिटी गार्ड पर लग गया। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड की खूब पिटाई भी हुई।
- Written By: सोनाली झा
यश जौहर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता यश जौहर जन्म 6 सितंबर 1929 को लाहौर में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। यश जौहर का आज 93वां बर्थ एनिवर्सरी हैं। यश जौहर का परिवार विभाजन के बाद दिल्ली में बस गए थे। इसके बाद यश जौहर के पिता ने एक मिठाई की दुकान खोली। अपने परिवार में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे होने की वजह से यश जौहर को उनके पिता ने दुकान संभालने की जिम्मेदारी दी दी।
यश के फिल्मों का सेट अक्सर विदेशी स्थानों पर लगता था। यश जौहर ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं जिनमें कुछ कुछ होता है, कल हो ना हो जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल है। यश जौहर के बारे में यह बात बहुत कम लोग को आता है कि उनकी मां ने अपने बेटे को मंबई चले आने की नसीहत दी थी। बेटे के मुंबई आने के लिए पैसों का जुगाड़ करने के लिए उनकी मां ने यश जौहर के मंबई आने के एक हफ्ते पहले ही घर से गहने और पैसे गायब कर दिए।
यश जौहर ने की थी अपने घर में चोरी
यश जौहर अपने घर से चोरी कर के मुंबई आ तो गए, लेकिन घर से पैसे गायब होने का शक उनके सिक्योरिटी गार्ड पर लग गया। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड की खूब पिटाई भी हुई। यश जौहर को इस बात की सच्चाई काफी बाद पता चली। मुंबई आकर यश ने टाइम्स ऑफ इंडिया में बतौर फोटोग्राफर काम किया। उन दिनों मधुबाला की फिल्म ‘मुगल-ए-आजम की शूटिंग चल रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
उजनी बांध का जलस्तर 50% के पार, सिर्फ 4 दिन में 32% पानी बढ़ा; पुणे-सोलापुर समेत 3 जिलों के किसानों में खुशी
10 हजार में हुआ मासूम का सौदा! आगरा फोर्ट स्टेशन पर मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाई गई 12 साल की बच्ची
पाकिस्तान के हुए दो टुकड़े! बलूचिस्तान ने खुद को घोषित किया आजाद देश, शहबाज-मुनीर की उड़ी नींद
Ghaziabad Pink Booth: पिंक बूथ के बाहर घायल युवक की मदद न मिलने पर मौत, महिला पुलिसकर्मियों पर लगे गंभीर आरोप
मधुबाला ने बदली थी यश की किस्मत
मधुबाला अपने समय में किसी को भी ऐसे अपनी तस्वीर खींचने नही देती थी। हालांकि यश पढ़े लिखे थे और अंग्रेजी भी काफी अच्छा बोल लेते थे इसलिए उनसे खुश होकर मधुबाला ने उन्हें अपनी तस्वीर क्लिक करने दी। इसके बाद यश की किस्मत बदल गई। मधुबाला ने यश को अपने गार्डन में घुमाया। इसके बाद यश को मधुबाला के ऑफिस में नौकरी मिल गई।
यश जौहर ने खोला खुद का प्रोडक्शन हाउस
निर्माता यश जौहर ने बतौर अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा की फ़िल्म दोस्ताना से डेब्यू किया। यह फ़िल्म काफी सुपरहिट रही लेकिन इसके बाद भी उनकी फिल्में कुछ खास नही चली। वह फ़िल्म प्रोड्यूस करने के साथ इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस भी करते थे। बतौर को-प्रोड्यूसर यश जौहर देवानंद के प्रोडक्शन हाउस से जुड़ गए। फिर साल 1977 में यश जौहर ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘धर्मा प्रोडक्शन’ शुरू की।
