Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विवेक अग्निहोत्री ने ठुकराया ऑक्सफोर्ड यूनियन का निमंत्रण, जानें क्या है वजह

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्मों के जरिए मजबूत प्रभाव डालने के लिए जाना जाता है। वह एक ऐसे फिल्म डायरेक्टर हैं, जो की फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल जीवन में भी सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए जाने जाते हैं। यह उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स से साफ है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Sep 05, 2024 | 02:45 PM

विवेक अग्निहोत्री (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्मों के जरिए मजबूत प्रभाव डालने के लिए जाना जाता है। वह एक ऐसे फिल्म डायरेक्टर हैं, जो की फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल जीवन में भी सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए जाने जाते हैं। यह उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स से साफ है, जिसमें उन्होंने कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को उजागर किया था।

द कश्मीर फाइल्स ने लाखों लोगों को प्रभावित किया और दुनिया भर का ध्यान अपनी तरफ खींचा, जिससे विवेक को उनके बेहतरीन काम के लिए काफी सराहना भी मिली। फिल्म मेकर की मान्यता तब और बढ़ गई जब उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनियन द्वारा कश्मीर पर चर्चा के लिए बुलाया गया। हालांकि, उन्होंने इस विषय को भारत और कश्मीर के खिलाफ मानते हुए उस आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान बने सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सेलिब्रिटी

सम्बंधित ख़बरें

‘Operation Sindoor’ पर बनेगी मेगा फिल्म, निर्देशन की कमान संभालेंगे विवेक अग्निहोत्री, फैंस हुए एक्साइटेड

Vivek Agnihotri On Nepotism: विवेक अग्निहोत्री की नेपोटिज्म पर दो टूक, बोले- हर मौका गलत नहीं होता

फिल्म इंडस्ट्री पर विवेक अग्निहोत्री का सवाल, बोले- 12 नहीं, 16 घंटे तक खिंच रहा है काम, एक्टर्स से…

Vivek Agnihotri BMC Election: विवेक अग्निहोत्री की वोटर्स से खास अपील, ओपन स्पेस को लेकर उठाए गंभीर सवाल

कश्मीर पर बहस के लिए ऑक्सफोर्ड यूनियन के निमंत्रण को अस्वीकार करने के बाद विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर अपना अस्वीकृति पत्र शेयर किया। साथ ही उन्होंने लिखा कि मुझे प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनियन द्वारा कश्मीर पर बहस के लिए आमंत्रित किया गया था। मुझे विषय आपत्तिजनक, भारत विरोधी और कश्मीर विरोधी लगा। सिद्धांत रूप से, मैंने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। PFA ​ मेरा अस्वीकृति पत्र।

देश भर में तारीफ और प्यार पाने के बाद, विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म द दिल्ली फाइल्स के साथ दर्शकों को एक और प्रभावशाली सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। द कश्मीर फाइल्स के बाद, जाने-माने प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने एक बार फिर विवेक रंजन अग्निहोत्री के साथ हाथ मिलाया है। इस बार, उनके प्रोडक्शन बैनर अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के तहत, वे ‘द दिल्ली फाइल्स’ पर काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- स्त्री 2 का जलवा बरकरार, खेल खेल में का हुआ बुरा हाल, जानें कलेक्शन

Vivek agnihotri rejected oxford union invitation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 05, 2024 | 02:45 PM

Topics:  

  • The Kashmir Files
  • Vivek Agnihotri

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.