मुंबई: प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमे वह नई क्राइम थ्रिलर सीरीज का ऐलान कर रहे हैं। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज का नाम मटका किंग है। साथ ही ये भी बताया है कि मटका किंग की शूटिंग शुरू हो गई है। इसमें सिद्धार्थ रॉय कपूर और नागराज मंजुले जैसे कई नेशनल अवार्ड विनर्स हैं, जो कि रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर के तहत इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।
मटका किंग की कहानी 1960 के मुंबई की है जहां एक कॉटन ट्रेंड जो सम्मान और मान्यता के बारे में सोचता है, वह नया गैंबलिंग का खेल मटका शुरू करता है। यह गेम शहर में बहुत पॉपुलर हो जाता है, जो सिर्फ अमीर लोगों तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि हर किसी के लिए होता है। यह सीरीज पूरी होने के बाद, रिलीज होने पर 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम सदस्यों के लिए उपलब्ध होगी।
प्राइम वीडियो के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि फाइनली, गोकुलधाम सोसायटी के महान मटका किंग मोहनलाल पर एक फिल्म बनाई जा रही है, जो शो से गायब हो गए हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि दिवाली पर रिलीज कर दो, ये भी फर्जी के साथ ऐड हो जाएगी। एक अन्य ने लिखा कि देख रहे हो बिनोद, कैसे प्रोजेक्ट्स पे प्रोजेक्ट्स आए जा रहे हैं।
मटका किंग नागराज मंजुले द्वारा डायरेक्ट की गई है और अभय कुराने और मंजुले द्वारा लिखी गई है। मटका किंग में विजय वर्मा लीड रोल निभा रहे हैं। विजय वर्मा के अलावा कृतिका कामरा, साईं ताम्हणकर, गुलशन ग्रोवर और सिद्धार्थ जाधव जैसे रोमांचक कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस ओरिजनल सीरीज के जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए बने रहें।
विजय वर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इसके बाद से लोगों का एक्साइडमेंट और भी बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि इस बार विजय वर्मा मिर्जापुर में डबल रोल निभाएगे। मिर्जापुर 3 में विजय भरत त्यागी और शत्रुघ्न त्यागी का किरदार निभाएंगे, जो दद्दा त्यागी के बेटे हैं। विजय वर्मा ने फोटोज के कैप्शन में लिखा था कि मिर्जापुर के फैंस की गालियां खाके भी पोज करने का घमंड हैं। इसमें उन्होंने अपने सेंस ऑफ ह्यूमर को दिखाया है और फैंस को चौंका दिया है।