विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म परिणीति के लिए बॉलीवुड की इस हसीना का लिया था 65 लुक टेस्ट
विधु विनोद चोपड़ा का जन्म 5 सितंबर 1952 को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। वह आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। विधु विनोद चोपड़ा ने बॉलीवुड को मुन्ना भाई, पीके, 3 इडियट्स, संजू और 12th फेल जैसी दमदार फिल्में दी हैं।
- Written By: सोनाली झा
विधु विनोद चोपड़ा (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
मुंबई: विधु विनोद चोपड़ा एक मशहूर निर्माता, निर्देशक, और स्क्रीन राइटर है। विधु विनोद चोपड़ा का जन्म 5 सितंबर 1952 को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। वह आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। विधु विनोद चोपड़ा ने बॉलीवुड को मुन्ना भाई, पीके, 3 इडियट्स, संजू और 12th फेल जैसी दमदार फिल्में दी हैं। आपको बता दे कि विधु विनोद चोपड़ा को अपने मल्टी टैलेंटेड के वजह से कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
विधु विनोद चोपड़ा के बारे में यह एक बात बहुत कम लोग को पता है कि वह रामानंद सागर के छोटे भाई हैं। विधु विनोद चोपड़ा के फिल्में अक्सर दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ संदेश भी देती हैं। आपको बता दे कि विधु विनोद चोपड़ा की पहली हिंदी फिल्म ‘सजा-ए-मौत’ थी जोकि ब्लैक एंड वाइट में शूट किया गया था। यह एक हॉरर फिल्म थी। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह और रेनू सलूजा नजर आये थे।
ये भी पढ़ें- ‘कंतारा’ का बप्पा अवतार सोशल मीडिया पर वायरल
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी और छात्रों के समर्थन में खंडवा में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
NEET छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल, आज ही पहुंचेंगे जंतर मंतर
देवेंद्र फडणवीस का सीएम पद पर 3 बार का ऐतिहासिक सफर, 2014 की शुरुआत से 2024 की भव्य वापसी तक की पूरी टाइमलाइन
Iran America War: अमेरिका ने लगातार 11वीं रात ईरान पर किया हमला, ड्रोन स्टोरेज और हैंगर किए तबाह
विद्या बालन ने दिए थे 65 लुक टेस्ट
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘3 इडियट्स’ ने तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल ही मचा दिया था। इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। साल 2005 में आई विद्या बालन की फिल्म ‘परिणीता’ के लिए विधु विनोद चोपड़ा ने एक्ट्रेस के 65 लुक टेस्ट लिए थे। विद्या बालन ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था।
विद्या बालन ने चोपड़ा के बारे में कही थी ये बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने कहा था कि मैं लगातार टेस्ट देते देते हैरान हो गई थी। जहां इस फिल्म के निर्देशक प्रदीप सरकार मेरे लुक टेस्ट से सेटिसफी होते थे, लेकिन फिर वही निर्माता विधु विनोद चोपड़ा कह देते कि नहीं यार, कुछ मिसिंग लग रहा है। ऐसे में मुझे यह बिलकुल भी समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर विधु चाहते क्या है।
ये भी पढ़ें- ‘गली बॉय’ से लेकर ‘युध्रा’ तक, दमदार रहा है सिद्धांत चतुर्वेदी का हर अंदाज
