कांग्रेस का प्रदर्शन (फोटो सोर्स- नवभारत) 
खण्डवा

राहुल गांधी और छात्रों के समर्थन में खंडवा में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

Khandwa Collectorate Protest : खंडवा में राहुल गांधी और छात्रों के समर्थन में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

प्रीतेश जैन

Khandwa Congress Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर खंडवा जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए गए और छात्रों के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई गई।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।

राहुल पर की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं

धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं के मुद्दे संसद से लेकर सड़क तक उठाते रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। नेताओं ने केंद्र सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों का समाधान करने की अपील की।

कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मिला और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

तैनात रहा पुलिस बल

प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा और प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कार्यकर्ता निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वापस लौट गए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और छात्र हितों की रक्षा के लिए पार्टी आगे भी अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?

कांग्रेस ने ECI के विरोध में रैली के बीच सांसदों को भेजा पत्र, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली में रहने को कहा