Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ छह दिसंबर को होगी रिलीज

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'छावा' 6 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीजिंग डेट निर्माताओं ने जारी कर दी है। दरअसल फिल्म का टीजर जारी किया गया है और उसी में इसकी जानकारी दर्शकों के साथ साझा की गई है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Aug 19, 2024 | 05:29 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ छह दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें वह मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजन ने किया है।

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ के निर्माताओं ने सोमवार को सोशल मीडिया पर आधिकारिक रूप से फिल्म का एक टीजर जारी किया। कुछ दिन पहले ही मैडॉक फिल्म्स की फिल्म ‘‘स्त्री- 2” के साथ सिनेमाघरों में इसका एक पोस्टर प्रदर्शित किया गया था। विक्की ने फिल्म के टीजर के साथ अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ‘‘स्वराज्य के रक्षक। धर्म के रक्षक। छावा- एक साहसी योद्धा की गाथा। योद्धा दहाड़ता है… छह दिसंबर 2024 को।”

ये भी पढ़ें- स्त्री 2 का फर्स्ट वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 283 करोड़ रुपये

फिल्म के 1.12 मिनट के टीजर में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता को एक प्रखर और बहादुर मराठा योद्धा के रूप में अकेले ही सैकड़ों सैनिकों का सामना करते देखा जा सकता है, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। ‘‘छावा” में रश्मिका ने संभाजी की पत्नी छत्रपति महारानी येसुबाई की भूमिका जबकि अक्षय ने मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका निभाई है। प्रोडक्शन बैनर ने फिल्म का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया पेजों पर भी साझा किया। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है और इसे ऋषि विरमानी ने लिखा है।

Vicky kaushal and rashmika mandanna film chhava release date december 6

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 19, 2024 | 05:29 PM

Topics:  

  • Chhava
  • Rashmika Mandanna
  • Vicky Kaushal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.