राजेश खन्ना की बायोग्राफी लिखने से ट्विंकल खन्ना ने क्यों किया इनकार, यहां जानिए वजह
बॉलीवुड एक्ट्रेस और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने पिता राजेश खन्ना की बायोग्राफी लिखने से इनकार कर दिया है। दरअसल खुद राजेश खन्ना ने भी अपनी बायोग्राफी ना लिखने की इच्छा जताई थी। चलिए जानते हैं कि ट्विंकल खन्ना ने उनके बायोग्राफी लिखने से मना क्यों किया और राजेश खन्ना क्यों नहीं चाहते थे कि वह अपनी बायोग्राफी लिखी जाए।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता है, उनके बारे में किताबी तो कई छपी हैं। लेकिन उनकी बायोग्राफी नहीं है। वहीं जब उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना से यह पूछा गया कि वह अपने पिता राजेश खन्ना की बायोग्राफी लिखना चाहेंगी, तो ट्विंकल ने तुरंत इनकार कर दिया। चलिए जानते हैं कि राजेश खन्ना की बायोग्राफी ना लिखने के पीछे ट्विंकल खन्ना ने क्या वजह बताई है।
बॉलीवुड एक्टर राजेश खन्ना भारतीय सिनेमा जगत के पहले सुपरस्टार थे, लेकिन उनकी बायोग्राफी नहीं है। सभी उनके जीवन के अनसुने किस्से जानना और सुनना चाहते हैं। दरअसल फिल्म सितारों के असल जिंदगी को जानने की ख्वाहिश उनके प्रशंसकों की होती है और वह इसके लिए मीडिया की खबरें, गॉसिप्स और बायोग्राफी का सहारा लेते हैं, लेकिन राजेश खन्ना के मामले में प्रशंसकों के पास एक्टर के बारे में जानने के लिए उनकी बायोग्राफी नहीं है। बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक चाहते हैं कि उनकी बायोग्राफी लिखी जाए, इसी सवाल का जवाब देते हुए उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान राजेश खन्ना से जुड़ी बातें की।
ये भी पढ़ें- संजय दत्त बहनों को पास पाकर खुशी से भर जाते हैं, रक्षाबंधन पर उमड़ा जज्बात
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर काचीपुरा अवैध निर्माण पर राज्य सरकार का फैसला; नगर विकास विभाग ने खारिज की अपील, चलेगा मनपा का बुलडोजर
पुणे में बारिश से थमी रफ्तार, सड़कों पर जलभराव और भारी जाम, मानसून की पहली बरसात ने खोली मनपा के दावों की पोल
Gayatri Jayanti: वेदों की जननी मां गायत्री की जयंती आज, जानें 24 अक्षरों में छुपी 24 अनोखी शक्तियों के बारे मे
Lord Vishnu: आज है निर्जला एकादशी, इस शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी-नारायण की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना
इंटरव्यू में ट्विंकल खन्ना ने पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में बताया कई परतों वाली और व्यापक कहानी लिखने के लिए वह आकर्षित रहती हैं, हालांकि किसी एक व्यक्ति के बारे में लिखना दिलचस्प हो सकता है, लेकिन उनका यह मानना है कि कहानियों में गहराई होनी चाहिए और कहानी सार्थक संदेश के साथ होनी चाहिए। मतलब साफ है कि राजेश खन्ना के उस साइड को वो उनके प्रशंसकों के सामने नहीं लाना चाहती हैं जिससे लोग वाकिफ नहीं हैं, यही कारण है कि वह पिता की बायोग्राफी लिखना नहीं चाहती हैं।
इससे पहले खुद राजेश खन्ना ने भी अपनी बायोग्राफी लिखने से इनकार किया था। उनका यह मानना था कि उनका जीवन उतार चढ़ाव से भरा हुआ है। उनके बारे में लोग वही जानते हैं जो फिल्मों में देखा है या फिर फिल्मी मैगजीन में पढ़ा वह अपनी असल जिंदगी के बारे में सभी बातें लोगों के साथ साझा नहीं करना चाहते। उसकी वजह से कुछ ऐसे लोगों पर प्रतिकूल असर होगा जिनके बारे में वह बायोग्राफी में कुछ कहेंगे और इसका इंपैक्ट उनके लाइफ में भी बुरा असर डाल सकता है और यही कारण है कि खुद राजेश खन्ना ने भी अपनी बायोग्राफी लिखवाने से इनकार किया था।
