Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाग मिल्खा भाग से चमका था सोनम कपूर का करियर, नीरजा के लिए मिल चुका हैं नेशनल अवॉर्ड

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 9 जून को अपना 39वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। सोनम कपूर को फिल्म नीरजा के लिए राष्ट्रपति के हाथों नेशनल अवॉर्ड मिला था। सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से 8 मई 2018 में शादी की। एक्ट्रेस की पिछली फिल्म ब्लाइंड थीं, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी।

  • By सोनाली झा
Updated On: Jun 09, 2024 | 10:30 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस आज अपना 39वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। सोनम कपूर लंबे समय से फिल्मों की दुनिया से दूर है। हालांकि अपने फैशन के कारण सुर्खियों में रहती हैं। सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक से सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था।

फिल्म सांवरिया से किया बॉलीवुड डेब्यू

सोनम कपूर ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं, लेकिन सांवरिया के लिए सोनम कपूर को बेस्ट फीमेल डेब्यू के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके बाद साल 2010 में सोनम आई हेट लव स्टोरीज में नजर आई थीं, जो कि बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने में कामयाब हुई थी। यहां से सोनम कपूर का फिल्मी कैरियर संभालने लगा था।

नीरजा के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

इसके बाद सोनम कपूर की फिल्म भाग मिल्खा भाग आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म के बाद सोनम कपूर का करियर चमक गया था। इसके बाद सोनम कपूर ने प्रेम रतन धन पायो में काम किया था। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई को थीं। सोनम कपूर को फिल्म नीरजा के लिए राष्ट्रपति के हाथों नेशनल अवॉर्ड मिला था।

सम्बंधित ख़बरें

सोनम कपूर का क्लासी प्रेग्नेंसी लुक वायरल, ब्लैक बनारसी साड़ी में जीत लिया फैंस का दिल

दूसरी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट के बाद सोनम कपूर ने दिखाया ग्लैमरस लुक, किया बेबी बंप फ्लॉन्ट

सोनम कपूर ने की दूसरी प्रेग्नेंसी कंफर्म, हॉट-पिंक लुक में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

संजय कपूर के बर्थडे पर सोनम ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीरें, ऐसे शुरू हुआ था एक्टर का फिल्मी सफर

साल 2018 में एक्ट्रेस ने की शादी

सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से 8 मई 2018 में शादी की। सोनम और आनंद की शादी काफी धूमधाम से हुई थी। अपनी शादी में सोनम ने टिपिकल पंजाबी ब्राइड का गेटअप कैरी किया था। वहीं दूल्हा बने आंनद किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को 2 साल तक डेट किया था। अब कपल का एक बेटा वायू है। हालांकि अभी तक सोनम ने अपने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है।

एक्ट्रेस की पिछली फिल्म

सोनम कपूर ने शादी के बाद वीरे दी वेडिंग में नजर आई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस संजू, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, द जोया फैक्टर और एके वर्सेज एके जैसे फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस की पिछली फिल्म ब्लाइंड थीं, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिलहाल एक्ट्रेस के हाथ में कोई भी फिल्म नहीं है। हालांकि एक्ट्रेस अपनी फैशन के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।

 

Sonam kapoor has received the national award for the film neerja

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2024 | 10:30 AM

Topics:  

  • Sonam Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.