Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोनाक्षी-जहीर की शादी को ट्रोल कर रहे ट्रोलर्स को शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया करारा जवाब

एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी और जहीर की शादी को ट्रोल कर रहे ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में बताया कि मैं यह साफ कर देता हूं कि अगर मेरी फैमिली पर आंच आई, तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। ऐसा पहली बार नहीं है कि इस तरह की शादी हो रही है। हमारे परिवार को सबसे घिनौनी अभियान का शिकार बनाया जा रहा है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 07, 2024 | 01:56 PM

(सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए थे। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की है। शादी के बाद से सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर को ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि अब एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी और जहीर की शादी को ट्रोल कर रहे ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

एक्टर का जवाब

शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी बेटी की शादी को लेकर लोगों ने उनकी फैमिली के खिलाफ घिनौनी अभियान चलाया है। हमने बहुत बड़ी-बड़ी मुसीबतें झेली हैं और ये तो कुछ भी नहीं है। ऐसा पहली बार नहीं है कि इस तरह की शादी हो रही है। हमारे परिवार को सबसे घिनौनी अभियान का शिकार बनाया जा रहा है। हालांकि, मैं यह साफ कर देता हूं कि अगर मेरी फैमिली पर आंच आई, तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।

बेटी की शादी पर एक्टर ने जताई खुशी

शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर बात की थी। उन्होंने बताया कि सोनाक्षी बहुत खुश है कि मेरी बेटी की शादी हो गई है। सब अच्छे से हो गया। भगवान का शुक्र है कि मेरी बेटी अब शादीशुदा जिंदगी में खुश है। मेरी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दामाद जहीर इकबाल के शादी से जो लोग खुश नहीं है, उनके लिए मेरे पास कहने को कुछ नहीं है। वहीं पहले कहा जा रहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी के शादी से खुश नहीं है। हालांकि ये सब बाते सिर्फ अफवाह निकली।

सम्बंधित ख़बरें

सोनाक्षी सिन्हा का बदला हुआ लुक, डार्क हेयर के साथ पूछा सवाल, जहीर इकबाल ने दिया हिंट

‘फेंकू-लपेटू बजट है…’ TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सरकार पर बोला हमला, रोजगार और किसानों पर उठाए सवाल

37 साल बाद बड़े पर्दे पर आएगी रजनीकांत-शत्रुघ्न सिन्हा की ‘हम में शहंशाह कौन’, अधूरी कहानी को मिला अंजाम

EX गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर शत्रुघ्न सिन्हा ने यूं लुटाया था प्यार, अब फोटो देख यूजर्स ने दिए रिएक्शन

एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी की खबर पर तोड़ी चुप्पी

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के बाद एकमात्र बदलाव यह आया कि अब हम अस्पताल नहीं जा सकते हैं। क्योंकि जैसे ही आप निकलते हो लोगों को लगता है कि आप प्रेग्नेंट हो। यही एकमात्र अंतर है। हाल ही में एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इस दौरान सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल के साथ पिता का हालचाल पूछने के लिए अस्पताल गई थी। इसके बाद से सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की खबर वायरल होने लगी। हालांकि अब शत्रुघ्न सिन्हा अब घर आ चुके है।

Shatrughan sinha gave a befitting reply to the trolls trolling sonakshi and zaheer marriage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2024 | 01:56 PM

Topics:  

  • Shatrughan Sinha
  • Sonakshi Sinha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.