Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शाहरुख खान की जवान का जापान में दिखेगा जलवा, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

शाहरुख खान ने जवान की रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया था। फिल्म के दमदार एक्शन और शानदार कहानी ने दर्शकों का दिल जीतते हुए, बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ऐसे में इसके बढ़ते क्रेज के कारण, अब फिल्म को जापान में 29 नवंबर, 2024 को रिलीज किया जाना है।

  • By सोनाली झा
Updated On: Sep 12, 2024 | 04:52 PM

(फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की ‘जवान’ में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं। एक्टर ने जवान की रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया था। फिल्म के दमदार एक्शन और शानदार कहानी ने दर्शकों का दिल जीतते हुए, बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ऐसे में इसके बढ़ते क्रेज के कारण, अब फिल्म को जापान में 29 नवंबर, 2024 को रिलीज किया जाना है।

जवान 29 नवंबर, 2024 को जापान में अपनी ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है। भारत और दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब जवान, जापान में भी जादू बिखेरने के लिए तैयार है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा की फिल्म जापान में भी अपनी मजबूत छाप छोड़ने वाली है। ऐसे में इस एक्साइटिंग अनाउंसमेंट को करने के लिए शाहरुख खान ने सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर की है।

शाहरुख खान ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि एक कहानी जस्टिस की, बदले की, विलेन और हीरो की, एक कहानी जवान की, आ रही है जापान के ट्यीटर्स में पहली बार। तो रह गया बाद एक सवाल- रेडी? जिस आग और एक्शन को आप सभी ने पसंद किया था, वह जापान में बड़े पैमाने पर आ रही है। जवान 29 नवंबर 2024 को जापान में रिलीज होगी। साल 2023 की बड़ी फिल्मों में जवान एक है।

ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान की द बकिंघम मर्डर्स दो भाषाओं में होगी रिलीज

इसने उस साल किसी भी अन्य भारतीय फिल्म से ज़्यादा पैसा कमाया। यह दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म और छठी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। शाहरुख खान की जवान निर्देशक एटली की पहली हिंदी फिल्म है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति, नयनतारा, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और सहित कई अन्य बेहतरीन कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

शाहरुख खान की ‘जवान’ एक ऐसी फिल्म है जो दिलों को छूती है – इसमें जज़्बात, जुड़ाव और ड्रामा है। देशभक्ति की यह प्रेरक कहानी, न्याय और देश की अखंडता के लिए लड़ने के शाहरुख के किरदार के अटूट जज़्बे को दर्शाती है। फिल्म में शाहरुख खान को हम सभी ने पसंद किया, उनकी तारीफ की और उन्हें प्यार दिया। यह प्रीमियर देशभक्ति और सामाजिक न्याय के अपने असरदार संदेश के साथ इस उत्साह को और बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें- युध्रा के लेटेस्ट सॉन्ग में दिखा सिद्धांत चतुर्वेदी-राघव जुयाल का दमदार डांस मूव्स

Shahrukh khan jawan will be seen in japan know when the film will be released

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 12, 2024 | 04:52 PM

Topics:  

  • Japan
  • shahrukh khan

सम्बंधित ख़बरें

1

ट्रंप का बड़ा दांव! एक ही मंच पर होंगे इंडिया-चीन-रूस-जापान… आखिर क्या है ‘कोर-5’ प्लान?

2

अमेरिकी ‘Leaked Document’ से भूचाल… कोर-5 गठबंधन में भारत की अहम भूमिका

3

Japan Earthquake: जापान से फिजी तक भूकंप के झटके, आसमान में दिखी ‘रहस्यमय’ रोशनी

4

जापान में फिर कांपी धरती, होक्काइडो में 6.5 तीव्रता का भूकंप; तटीय इलाकों में बढ़ा सुनामी का खतरा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.