Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शाहरुख खान बने सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सेलिब्रिटी, टॉप 5 में शामिल है बिग बी का नाम

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भारत में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब बन गए हैं। शाहरुख खान ने 92 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया है। फॉर्च्यून इंडिया ने बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले इंडियन सदस्य की लिस्ट जारी की है।

  • By सोनाली झा
Updated On: Sep 05, 2024 | 12:54 PM

(फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भारत में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब बन गए हैं। शाहरुख खान ने 92 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया है। फॉर्च्यून इंडिया ने बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले इंडियन सदस्य की लिस्ट जारी की है। किंग खान के बाद इस लिस्ट में तमिल सुपरस्टार थलापति विजय हैं। उन्होंने 80 करोड़ रुपए टैक्स जमा किया है।

सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट में अमिताभ बच्चन और सलमान खान नाम भी शामिल है। अमिताभ बच्चन ने 71 करोड़ रुपए टैक्स जमा किया है। इसी के साथ एक्टर ने टॉप 5 में 4 स्थान पर जगह बना लिया है। वहीं, सलमान खान 75 करोड रुपए टैक्स जमा किया है। सेलेब्स के अलावा इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का नाम टॉप 5 में शामिल है। क्रिकेटर ने 66 करोड़ रुपए टैक्स जमा किया है।

टॉप 20 के लिस्ट से बाहर हुए अक्षय कुमार

टैक्स चुकाने के मामले में आमिर खान, करीना कपूर, कपिल शर्मा और पंकज त्रिपाठी इस साल पीछे रह गए हैं। पंकज ने 11 करोड़ तो आमिर ने 10 करोड़ का टैक्स चुका है। वही अक्षय कुमार टॉप 20 के लिए से बाहर हो चुके हैं। साल 2023 में शाहरुख खान की नेटवर्क 1300 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। फोर्स के मुताबिक, साल 2022 में किंग खान की नेटवर्क 5116 करोड रुपए थी, जिसमें जवान और पठान की कामयाबी के बाद 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

किंग खान का मुनाफा

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने 1050 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान ने यश राज प्रोडक्शन के साथ फिल्म पठान में 60 फीसदी शेयरिंग कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया था। इसके अलावा फिल्म के लिए उन्होंने 10 करोड़ फीस चार्ज की थी। फिल्म जवान को शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिली एंटरटेनमेंट ने ही प्रोड्यूस किया था। ऐसे में ओटीटी और चैनल राइट्स का सीधा मुनाफा भी उन्हें ही मिला था।

शाहरुख खान की नेटवर्क

शाहरुख खान की नेटवर्क 6411 करोड़ रुपए हो चुकी है, जिसके साथ ही शाहरुख खान दुनिया के चौथे सबसे अमीर एक्टर बन चुके हैं। कमाई के मामले में शाहरुख खान ने जैकी जैन और टॉम क्रूज़ को भी पीछे छोड़ दिया है। फॉर्च्यून की लिस्ट में अक्षय कपूर का टॉप 20 में भी नाम नहीं है। पिछले साल यानी कि वित्त वर्ष 2022-23 में उन्होंने 25 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया था। वही 2023 में वह सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब भी थे।

Shahrukh khan becomes the highest tax paying celebrity

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 05, 2024 | 12:54 PM

Topics:  

  • Amitabh Bachchan
  • Salman Khan

सम्बंधित ख़बरें

1

पछताते होंगे अमिताभ, हेलन की पार्टी में रेखा का अंदाज देख बोले यूजर्स

2

30 साल बाद फिर साथ दिखेंगे सलमान-सनी देओल? ‘गबरू’ में सलमान खान की एंट्री

3

निशानेबाज: गलत है मन में घुटते रहना, अच्छा है कभी-कभी रोना

4

Salman Khan News: सलमान खान सेट पर लाते हैं फूड ट्रक, टीम को खिलाते हैं स्वादिष्ट खाना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.